भारत

15-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ कल से नई दिल्ली के ‘दिल्ली हाट’ में शुरू होगा

राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित ‘दिल्ली हाट’ में कल से 15 नवंबर, 2026 तक 15- दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का आयोजन केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा सोमवार, 2 नवंबर को इस मेले का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीड

पुस्तकालय काउंटर पर आवेदन, रसीद और सदस्यता कार्ड की जाँच · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित ‘दिल्ली हाट’ में कल से 15 नवंबर, 2026 तक 15- दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का आयोजन केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा सोमवार, 2 नवंबर को इस मेले का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया जाएगा।

इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) की सचिव सुश्री वी. विद्यावती, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री प्रभात त्यागी, राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (एनडीएफडीसी) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री आशुतोष जैन के साथ-साथ मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

‘प्रकाश और परंपरा – ज्योति से ज्योति जलाएँ’ की थीम पर आधारित, यह कार्यक्रम कारीगरों के उत्पादों, जीवंत शिल्प प्रदर्शनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भारत के पारंपरिक शिल्प, त्योहारी प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाएगा।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मेला विभिन्न समूहों तथा समुदायों को अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा एवं पारंपरिक शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करने के मंत्रालय के प्रयासों को आगे बढ़ाता है। साथ ही, यह उनके उत्पादों को एक बड़े बाजार तक पहुंचाने के अवसर भी सृजित करता है। उन्होंने बताया कि 2022 से अब तक इन ‘शिल्प समागम मेलों’ से 1,000 से अधिक कारीगर लाभान्वित हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (डीओएसजेई) और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) पहली बार मिलकर ‘शिल्प उत्सव’ का आयोजन करेंगे। इसमें ‘भारत ट्यूलिप’ और ‘पर्पल फेस्ट’ के तहत लगभग 150 स्टॉल लगाए जाएंगे। इस संयुक्त पहल के जरिए पारंपरिक कारीगरों, रचनात्मक प्रतिभाओं और सभी वर्गों की भागीदारी को एक साझा मंच पर साथ लाया जाएगा।

मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि इस मेले को सात अलग-अलग थीम वाले क्षेत्रों में बांटा जाएगा। इन क्षेत्रों में भारत की कला, परंपराओं, खान-पान और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों की झलक देखने को मिलेगी। ‘कला आँगन’ में शिल्प कला का जीवंत प्रदर्शन होगा। ‘प्रकाश चौक’ में तरह-तरह के दीये और लाइटें होंगी। ‘पूजा पथ’ पर पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री मिलेगी। ‘सजावट बाज़ार’ घर की सजावट के सामान पर केन्द्रित होगा। ‘घराना’ में कपड़े और फैशन से जुड़ी सामग्रियां उपलब्ध होंगी। ‘स्वाद चौक’ में खाने-पीने की चीजें मिलेंगी; और 'मंच' पर सांस्कृतिक गतिविधियां एवं प्रस्तुतियां होंगी।

 

अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि ‘भारत ट्यूलिप’ (पारंपरिक कारीगरों के उत्थान और आजीविका संबंधी कार्यक्रम) एक ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए आकांक्षी समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को भारत और विदेशों में उपभोक्ताओं तक पहुंचाना  है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत की पारंपरिक कला एवं शिल्प को संरक्षित करने में योगदान देने के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देता है।

मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि ‘पर्पल फेस्ट’ दिव्यांगता, रचनात्मकता, प्रतिभा और समान भागीदारी का एक बहुआयामी उत्सव है। उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन दिव्यांगजनों, संगठनों, संस्थानों, व्यवसायों, कलाकारों, पेशेवरों और अन्य हितधारकों को एक साथ लाता है ताकि वे उपलब्धियों का उत्सव मना सकें, भागीदारी को बढ़ावा दे सकें और समावेशन के बारे में बेहतर समझ विकसित कर सकें।

यह उल्लेख करना उचित होगा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाते और शिल्प कौशल, रचनात्मकता तथा समावेशी भागीदारी के प्रति आम लोगों की व्यापक सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए, मंत्रालय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ के जरिए पारंपरिक कारीगरों और उनके उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाना चाहता है।  

***

पीके/केसी/आरटी/आर/डीए


ये खबरें भी पढ़िए

बस स्टॉप के स्पर्शनीय मॉडल को समझते वरिष्ठ नागरिक और स्वयंसेविका · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
भारतीय सार्वजनिक सेवा केंद्र और नागरिकों का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पुस्तकालय काउंटर पर आवेदन, रसीद और सदस्यता कार्ड की जाँच · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

    →
  2. 02

    रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

    रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

    →
  3. 03

    ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

    →
  4. 04

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य के गृह विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीमावर्त

    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा; “उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। @VPIndia @CPR_VP” Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https:

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।