भारत

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष तवांग मठ पहुंचे; यह प्रदर्शनी अरुणाचल प्रदेश की बौद्ध विरासत में विशेष अवसर है

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने 31 अक्टूबर, 2026 को तवांग में नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय से लाए गए शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेष को औपचारिक रूप से प्राप्त किए। इसी के साथ अरुणाचल प्रदेश में भारत की बौद्ध विरासत की एक महत्वपूर्ण प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। इन पवित्र अवशेषों का ऐतिहासिक गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) में पारंपरिक धार्मिक स्वागत किया गया, जिसमें केंद्रीय संस

दिल्ली के इंडिया गेट के पास बारिश के बाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने 31 अक्टूबर, 2026 को तवांग में नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय से लाए गए शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेष को औपचारिक रूप से प्राप्त किए। इसी के साथ अरुणाचल प्रदेश में भारत की बौद्ध विरासत की एक महत्वपूर्ण प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। इन पवित्र अवशेषों का ऐतिहासिक गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) में पारंपरिक धार्मिक स्वागत किया गया, जिसमें केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सम्मानित बौद्ध भिक्षु, धार्मिक नेता और भक्त उपस्थित रहे।

इस प्रदर्शनी का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय अरुणाचल प्रदेश सरकार, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) और नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय के साथ मिलकर कर रहा है। इससे भक्तों और आम लोगों को बौद्ध धर्म के तीन महत्वपूर्ण केंद्रों - तवांग, बोमडिला और नामसाई में पवित्र अवशेषों को श्रद्धांजलि देने का मौका मिलेगा।

अरूणाचल प्रदेश के तवांग में उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू, आदरणीय बौद्ध भिक्षु, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य व्यक्ति और भक्त शामिल हुए।

इस मौके पर अपने संदेश में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी पर खुशी जताई और इसे आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व का मौका बताया। उन्होंने एक सदी से भी ज़्यादा समय बाद पवित्र पिपराहवा अवशेषों की घर वापसी को गर्व और खुशी का पल बताया, और भरोसा जताया कि इस प्रदर्शनी से भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और भगवान बुद्ध की सार्वभौमिक शिक्षाओं का महत्व और मज़बूत होगा।

इस प्रदर्शनी का खास आध्यात्मिक महत्व है क्योंकि अभी तिब्बती बौद्ध परंपरा में बुद्ध के स्वर्ग से नीचे उतरने की याद में एक महत्वपूर्ण अवसर ल्हाबाब दुचेन मनाया जा रहा है।

ये पवित्र अवशेष उत्तर प्रदेश के पिपरहवा से आए हैं, जो प्राचीन कपिलवस्तु और भगवान बुद्ध की शाक्य परंपरा से जुड़ा एक पुरातात्विक स्थल है। नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में रखे इन अवशेषों का बौद्ध समुदायों के लिए बहुत ज़्यादा ऐतिहासिक, पुरातात्विक और आध्यात्मिक महत्व है।

इस आयोजन के साथ में एक प्रदर्शनी, जिसका शीर्षक है पवित्र पिपराहवा की खोज: पवित्र बुद्ध अवशेषों और उनकी खोज की कहानी। इस प्रदर्शनी में पिपराहवा में पुरातात्विक खोजों का इतिहास, अवशेषों की पूजा का महत्व और पिपराहवा विरासत की यात्रा, जिसमें भारत में इसकी वापसी भी शामिल है, को प्रस्तुत किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ, अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ मिलकर, 2 नवंबर 2026 को तवांग के कलावांगपो सम्मेलन कक्ष में “बौद्ध धर्म: हिमालयी क्षेत्र और उससे आगे प्रसार” नाम से एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित करेगा।

यह प्रदर्शनी 1 से 7 नवंबर तक तवांग मठ में चलेगी, इसके बाद 8 से 13 नवंबर तक टीजीएल मठ (लोअर गोम्पा), बोमडिला में और 14 से 20 नवंबर 2026 तक गोल्डन पैगोडा, नामसाई में चलेगी। पवित्र अवशेष 21 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में वापस लाए जाएंगे।

यह प्रदर्शनी भारत की बौद्ध विरासत को उत्तर पूर्वी क्षेत्र के समुदायों के करीब लाने की एक ज़रूरी पहल है। इसके साथ ही, इससे भगवान बुद्ध की शांति, करुणा, अहिंसा और सद्भाव की सार्वभौमिक शिक्षाओं को बढ़ावा मिलेगी।

ऐसी कोशिशों के ज़रिए, भारत सरकार देश की समृद्ध बौद्ध विरासत को बचाने, बढ़ावा देने तथा विस्तार करने और दुनिया भर के बौद्ध समुदायों के साथ भारत के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंधों को मज़बूत करने की अपनी कोशिशें जारी रखे हुए है।

***

पीके/केसी/आरटी/एके/एसएस


ये खबरें भी पढ़िए

A young Indian woman library visitor reaches a help desk after finding that one step of her membership application is still unclear. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और "युवा रक्षा" मिशन के माध्यम से "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चित्र: ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में आयोजित 77वें सीबीएन स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम उप नारकोटिक्स कमिश्नर ने स्वागत भाषण में कहा क

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 8 मिनट पढ़ें
A public library membership counter in Raipur. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
A woman discusses an application and receipt with two officers at a public service desk. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने की उनकी क्षमता को मजबूत किया है। उनका अनुभव उन स्वच्छता कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा, सुरक्षा संबंधी जागरूकता और सहायता उपलब्ध कराने के महत्व को दर्शाता है, जिनकी सेवाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 60 वर्ष की

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और "युवा रक्षा" मिशन के माध्यम से "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चित्र: ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में आयोजित 77वें सीबीएन स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम उप नारकोटिक्स कमिश्नर ने स्वागत भाषण में कहा क

    →
  2. 02

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित

    →
  3. 03

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

    श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने की उनकी क्षमता को मजबूत किया है। उनका अनुभव उन स्वच्छता कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा, सुरक्षा संबंधी जागरूकता और सहायता उपलब्ध कराने के महत्व को दर्शाता है, जिनकी सेवाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 60 वर्ष की

    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

    भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के लिए “सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सेमीकॉन 2.0– वेब एप्लिकेशन पोर्टल” लॉन्च किया। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के अंतर्ग

    →
  5. 05

    संयुक्त आशुलिपिक (ग्रेड ‘बी’/ग्रेड-‘I’) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019, 2020 और 2021

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिसंबर, 2025 में आयोजित संयुक्त आशुलिपिक (ग्रेड ‘बी’/ग्रेड-‘I’) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019, 2020 और 2021 के वर्ष 2020 के लिखित भाग के परिणामों तथा नवंबर, 2026 में सेवा अभिलेखों के मूल्यांकन के आधार पर, निम्नलिखित सेवाओं की वर्ष 2020 की चयन सूची में शामिल किए जाने हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार सूचियाँ योग्यता क्रम में निम्नलिखित हैं:- श्रेणी | सेवाIV |

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।