कारोबार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के तहत, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा डॉयचे बैंक एजी (विक्रेता) से भारत में अपनी शाखाओं के माध्यम से संचालित उसके रिटेल बैंकिंग/प्राइवेट बैंकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार (लक्षित कारोबार) का चालू व्यवसाय

An Indian male pottery-shop owner and an adult woman assistant pause over an order because the requested glaze detail is missing. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन के तहत, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा डॉयचे बैंक एजी (विक्रेता) से भारत में अपनी शाखाओं के माध्यम से संचालित उसके रिटेल बैंकिंग/प्राइवेट बैंकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार (लक्षित कारोबार) का चालू व्यवसाय के रूप में एकमुश्त बिक्री के आधार पर अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। अधिग्रहणकर्ता और विक्रेता को सामूहिक रूप से ‘पक्षकार’ कहा गया है।

इसके अतिरिक्त, पक्षकार अपने सहयोगी संस्थानों के माध्यम से निवेश सलाहकार कारोबार और पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा कारोबार के ग्राहकों को डॉयचे इन्वेस्टमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (विक्रेता की अप्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) से अधिग्रहणकर्ता की संबंधित पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों को भेजने के लिए रेफरल व्यवस्था करने पर विचार कर रहे हैं।

अधिग्रहणकर्ता भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकिंग कारोबार करने के लिए लाइसेंस प्राप्त एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। इसकी इक्विटी शेयर पूंजी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया में सूचीबद्ध है। अधिग्रहणकर्ता भारत में रिटेल बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट और संस्थागत बैंकिंग के क्षेत्र में कार्यरत है। इसके अंतर्गत (क) जमा खाते, (ख) ऋण, (ग) तृतीय-पक्ष निवेश और बीमा उत्पादों का वितरण/रेफरल, (घ) पोर्टफोलियो प्रबंधन और निवेश सलाहकार सेवाएं तथा अन्य संबद्ध/सहायक सेवाएं प्रदान करना शामिल है।

लक्षित कारोबार में भारत में डॉयचे बैंक का रिटेल बैंकिंग/प्राइवेट बैंकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार शामिल है। रिटेल बैंकिंग/प्राइवेट बैंकिंग क्षेत्र में यह जमा, ऋण, निवेश, बीमा और विदेशी मुद्रा से संबंधित विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध कराता है। वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार उच्च निवल संपत्ति वाले व्यक्तियों को सेवाएं प्रदान करने पर केंद्रित है।

******

पीके/केसी/आरटी/एके


ये खबरें भी पढ़िए

A 50-year-old Indian woman running a small bookbinding workshop explains one customer's order to a younger craft assistant while a finished bound notebook is handed to the customer. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यकारोबार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लक्षित कंपनी) की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता ली जाएगी। अधिग्रहणकर्ता एक विशेष प्रयोजन व

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
कपास की फली और धागे के साथ वस्त्र उद्योग का एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यकारोबार

कपास आयात की शुल्क-छूट की अवधि बढ़ी, नई अंतिम तिथि 31 दिसंबर

कपास के आयात पर लागू सीमा शुल्क राहत की समय-सीमा दो महीने आगे बढ़ाई गई है। पीआईबी की 31 अक्टूबर की विज्ञप्ति के अनुसार, सरकार का उद्देश्य वस्त्र उत्पादन के लिए कच्चे कपास की उपलब्धता बनाए रखने में मदद देना है।

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
An Indian woman tailor in her sixties checks the customer's original paper order against an unfinished blue cotton kurta on her cutting table. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यकारोबार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स लिमिटेड(अधिग्रहणकर्ता) द्वारा सोलेनर्जी पावर(लक्षित कंपनी) की 100% जारी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स लिमिटेड(अधिग्रहणकर्ता) द्वारा सोलेनर्जी पावर प्राइवेट लिमिटेड(लक्षित कंपनी) की 100-प्रतिशत जारी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्तावित संयोजन के तहत अधिग्रहणकर्ता द्वारा विक्रेता शेल ओवरसीज इन्वेस्टमेंट बी.वी. से लक्षित कंपनी की 100 प्रतिशत जारी शेयर पूंजी का अधिग्रहण किया जाना शामिल है। अधिग्रहणकर्ता(अपनी सहायक कंप

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और निवेश को आकर्षित करना है। अनुसंधान वित्तपोषण, विशेष संस्थान और कौशल विकास उन्नत अनुप्रयोगों के लिए विशेषज्ञता का निर्माण कर रहे हैं। गुणवत्ता मानक और कार्यस्थल सुरक्षा उपाय जिम्मेदार औद्योगिक प

    →
  2. 02

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और "युवा रक्षा" मिशन के माध्यम से "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चित्र: ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में आयोजित 77वें सीबीएन स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम उप नारकोटिक्स कमिश्नर ने स्वागत भाषण में कहा क

    →
  3. 03

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित

    →
  4. 04

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

    श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने की उनकी क्षमता को मजबूत किया है। उनका अनुभव उन स्वच्छता कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा, सुरक्षा संबंधी जागरूकता और सहायता उपलब्ध कराने के महत्व को दर्शाता है, जिनकी सेवाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 60 वर्ष की

    →
  5. 05

    केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

    भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के लिए “सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सेमीकॉन 2.0– वेब एप्लिकेशन पोर्टल” लॉन्च किया। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के अंतर्ग

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।