जीवनशैली

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा का उद्घाटन किया, प्रत्येक नागरिक को बेहतर कैंसर उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा को राष्ट्र को समर्पित किया। आधुनिक रेडियोथेरेपी उपचार तकनीकों से लैस यह सुविधा राजकोट और सौराष्ट्र क्षेत्र के लोगों को कैंसर का विशेष उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत एम्स राजकोट में लगभग 39

भारतीय परिवार और संतुलित दैनिक जीवन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा को राष्ट्र को समर्पित किया। आधुनिक रेडियोथेरेपी उपचार तकनीकों से लैस यह सुविधा राजकोट और सौराष्ट्र क्षेत्र के लोगों को कैंसर का विशेष उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत एम्स राजकोट में लगभग 39 करोड़ रुपये की लागत से यह सुविधा स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के बीच अंतर को कम करना है।

इस अवसर पर श्री नड्डा ने कहा कि कैंसर मरीजों और उनके परिवारों पर चिकित्सा, भावनात्मक, सामाजिक और आर्थिक बोझ डालता है। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार बेहद जरूरी है और किसी भी व्यक्ति को अपने क्षेत्र या आर्थिक स्थिति के कारण बेहतर कैंसर उपचार से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से विशेष रूप से सौराष्ट्र और कच्छ के लोगों को लाभ होगा। उन्हें पहले विशेष उपचार के लिए अहमदाबाद और मुंबई जैसे दूर के शहरों में जाना पड़ता था। उन्होंने इसे क्षेत्र में कैंसर उपचार की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

श्री नड्डा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एम्स के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में पहले केवल नई दिल्ली में एक एम्स था। अब 22 में से 18 एम्स संस्थान काम कर रहे हैं। इससे उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ी है। उन्होंने मरीजों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया।

कैंसर की रोकथाम और समय रहते बीमारी का पता लगाने पर बल देते हुए श्री नड्डा ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से चलाए जा रहे जांच अभियानों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से अब तक उच्च रक्तचाप और मधुमेह की लगभग 44-44 करोड़ जांच की गई हैं। वहीं, मुंह के कैंसर के लिए लगभग 37 करोड़ 70 लाख लोगों की जांच की गई। इनमें करीब ढाई लाख मरीज सामने आए। इसी तरह स्तन कैंसर के लिए लगभग 17 करोड़ 70 लाख महिलाओं की जांच की गई। इनमें करीब 95 हजार मामले सामने आए। गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जांच के लिए 9 करोड़ 80 लाख महिलाओं की जांच की गई। इनमें लगभग एक लाख मरीज सामने आए। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी का पता चलने से मरीजों को जल्द उपचार मिल सकता है और उनके ठीक होने की संभावना बढ़ती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने लैंसेट की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि कैंसर के 90 प्रतिशत मरीजों का उपचार बीमारी का पता चलने के 30 दिनों के भीतर शुरू हो जाता है। उन्होंने इसका एक कारण आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आर्थिक सुरक्षा के दायरे का विस्तार बताया। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इलाज कराने में मदद मिली है। एम्स राजकोट में इस योजना के पात्र लाभार्थियों को कैंसर का उपचार मुफ्त मिलेगा। जबकि अन्य मरीजों को रियायती दरों पर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन पर आर्थिक बोझ कम हो।

गुजरात सरकार में स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रफुल्ल पंशेरिया ने इस सुविधा के उद्घाटन का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा से सौराष्ट्र क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने इस सुविधा के उद्घाटन को एम्स राजकोट के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धि और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक अहम कदम बताया। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में तैयार राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति-2017 का उल्लेख किया। इस नीति में बीमारी की रोकथाम, स्वास्थ्य संवर्धन, उपचार, पुनर्वास और गंभीर रूप से बीमार मरीजों की देखभाल सहित समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सभी के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार ने एक लाख 80 हजार से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया है। उन्होंने उन्नत उपचार और अनुसंधान में एम्स राजकोट के योगदान, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत कैंसर जांच और कैंसर की दवाएं सस्ती करने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। इनमें दवाओं के व्यापारिक लाभांश को तर्कसंगत बनाना, अमृत फार्मेसी, जन औषधि केंद्र और बुनियादी सीमा शुल्क में छूट शामिल हैं। उन्होंने भारत में किफायती दरों पर सीएआर-टी सेल थेरेपी उपलब्ध होने की जानकारी भी दी।

एम्स राजकोट के अध्यक्ष डॉ. जे.एस. तितियाल ने इस सुविधा को क्षेत्र में कैंसर उपचार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने इसके संचालन में सहयोग के लिए केंद्र और गुजरात सरकार के साथ-साथ संस्थान के शिक्षकों, डॉक्टरों, नर्सों और तकनीकी कर्मचारियों की सराहना की।

उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा से सौराष्ट्र क्षेत्र के लगभग एक करोड़ 54 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके दायरे में राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, पोरबंदर, अमरेली, भावनगर, मोरबी, सुरेंद्रनगर, गिर सोमनाथ, देवभूमि द्वारका और बोटाद जिले शामिल हैं। इस क्षेत्र में बड़ी आबादी ग्रामीण, अर्ध-शहरी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से है।

इस सुविधा में हाई एनर्जी लीनियर एक्सीलरेटर (लिनैक), वाइड बोर सीटी सिम्युलेटर और हाई डोज रेट (एचडीआर) ब्रैकीथेरेपी यूनिट लगाई गई हैं। लिनैक के माध्यम से इंटेंसिटी मॉड्यूलेटेड रेडियोथेरेपी-आईएमआरटी, वॉल्यूमेट्रिक मॉड्यूलेटेड आर्क थेरेपी-वीएमएटी, इमेज गाइडेड रेडियोथेरेपी -आईजीआरटी, स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी - एसआरएस,  स्टीरियोटैक्टिक रेडियोथेरेपी -एसआरटी और स्टीरियोटैक्टिक बॉडी रेडियोथेरेपी- एसबीआरटी जैसी आधुनिक तकनीकों से विकिरण उपचार किया जा सकेगा। इन तकनीकों से मिलीमीटर स्तर की सटीकता के साथ कैंसर प्रभावित हिस्से तक रेडिएशन पहुंचाया जा सकता है। वाइड बोर सीटी सिम्युलेटर से उपचार की थ्री-डायमेंशनल योजना तैयार करने में मदद मिलेगी। वहीं, एचडीआर ब्रैकीथेरेपी के माध्यम से स्त्री रोग संबंधी कैंसर, सिर और गर्दन के कैंसर, सार्कोमा तथा अन्य ट्यूमर का लक्षित आंतरिक रेडियोथेरेपी किया जा सकेगा।

एम्स राजकोट का रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग एकीकृत कैंसर उपचार व्यवस्था के अंतर्गत काम करता है। इसे कीमोथेरेपी और सिर और गर्दन, हड्डियों, स्त्री रोग संबंधी कैंसर तथा सामान्य सर्जरी की सुविधाओं का सहयोग प्राप्त है। इस व्यवस्था से मरीजों को एक ही संस्थान में कैंसर के विभिन्न प्रकार के उपचार मिल सकेंगे।

यह विभाग 29 मई 2026 से कार्यरत है और रेडियोथेरेपी तथा कीमोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। शुरुआत में यहां हर साल लगभग 500 से 700 मरीजों के उपचार की उम्मीद है। इनमें सिर और गर्दन, स्त्री रोग संबंधी, स्तन, हड्डियों और सॉफ्ट टिश्यू के कैंसर सहित अन्य प्रकार के कैंसर के मरीज शामिल होंगे।

कार्यक्रम में सांसद परषोत्तमभाई रूपाला और केसरीदेवसिंह झाला, एम्स राजकोट के कार्यकारी निदेशक डॉ. एल.एन. दोराईराजन, स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, संस्थान के शिक्षक और स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित थे।

***

पीके/केसी/आरटी/एसके


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय परिवार द्वारा घर के साझा काम करने का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यजीवनशैली

कैंसर की सस्ती दवाएं : नए सीमित मार्जिन का मरीजों पर क्या होगा असर

भारत सरकार की प्राथमिकता हर परिवार को किफायती और गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार उपलब्ध कराना है। 17 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने पेटेंट प्राप्त दवाओं सहित 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के 30% तक सीमित कर दिया। संशोधित मूल्य 9 नवंबर, 2026 से प्रभावी होंगे। 4 नवंबर, 2026 तक, 70 कंपनियों ने 120 दवाओं के लिए संशोध

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 21 मिनट पढ़ें
घर के साथी बाकी कपड़ों की टोकरी और तौलिया मोड़ने के काम को देखते हैं · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यजीवनशैली

आने वाले त्यौहारी सीजन को देखते हुए और राज्यों को पूंजीगत खर्च में तेजी लाने और अपने विकास/ कल्याण संबंधी खर्च के वित्तपोषण में सहायता प्रदान करने हेतु, केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अग्रिम तौर पर ₹1,09,019 करोड़ की नियमित कर राशि जारी की

केंद्र सरकार ने 5 नवंबर 2026 को राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के तौर पर 1,09,019 करोड़ रुपये जारी किए। त्यौहारी सीजन को देखते हुए, सामान्यतः 10 नवंबर 2026 को जारी होने वाली मासिक किस्त को अग्रिम रूप से 5 नवंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। जारी की गई राशि का राज्यवार विवरण नीचे सारणीबद्ध किया गया है: क्रम संख्या | प्रदेश का नाम | कुल (करोड़ रुपये में)1 | आंध्र प्रदेश | 45972 | अरुणा

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
घर की रसोई का काम साझा करते दो वयस्क · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यजीवनशैली

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 92 गीगावॉट ग्रिड-स्केल ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के विकास के लिए 14,500 करोड़ रुपये की व्यवहार्यता अंतर वित्त पोषण योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 की अवधि के लिए 14,500 करोड़ रुपये की कुल वित्तीय सहायता के साथ ग्रिड-स्केल ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के विकास के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्त पोषण (वीजीएफ) योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना का उद्देश्य वर्तमान में कमीशन नहीं हुए 92 गीगावॉट के विकास, देश भर में ऊर्जा भंडारण क्षमता में सहाय

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और निवेश को आकर्षित करना है। अनुसंधान वित्तपोषण, विशेष संस्थान और कौशल विकास उन्नत अनुप्रयोगों के लिए विशेषज्ञता का निर्माण कर रहे हैं। गुणवत्ता मानक और कार्यस्थल सुरक्षा उपाय जिम्मेदार औद्योगिक प

    →
  2. 02

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और "युवा रक्षा" मिशन के माध्यम से "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चित्र: ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में आयोजित 77वें सीबीएन स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम उप नारकोटिक्स कमिश्नर ने स्वागत भाषण में कहा क

    →
  3. 03

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित

    →
  4. 04

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

    श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने की उनकी क्षमता को मजबूत किया है। उनका अनुभव उन स्वच्छता कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा, सुरक्षा संबंधी जागरूकता और सहायता उपलब्ध कराने के महत्व को दर्शाता है, जिनकी सेवाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 60 वर्ष की

    →
  5. 05

    केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

    भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के लिए “सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सेमीकॉन 2.0– वेब एप्लिकेशन पोर्टल” लॉन्च किया। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के अंतर्ग

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।