भारत

कोयले के आयात में अगस्त 2026 में 5.83 प्रतिशत की गिरावट, आयात पर निर्भरता में कमी का संकेत

भारत के कुल कोयला आयात में अगस्त 2026 में 5.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह अगस्त 2025 के 111.05 मिलियन टन (एमटी) से घटकर 104.57 मिलियन टन रह गया, यानी 6.48 मिलियन टन की कमी आई। यह गिरावट घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने, उपलब्धता में सुधार करने और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए लगातार कोयला मंत्रालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है। इन प्रयासों का उद्देश्य आयातित कोयले पर देश की निर्

An Indian man in his fifties obtains the library's original membership instructions directly from the librarian at the registration desk. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

भारत के कुल कोयला आयात में अगस्त 2026 में 5.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह अगस्त 2025 के 111.05 मिलियन टन (एमटी) से घटकर 104.57 मिलियन टन रह गया, यानी 6.48 मिलियन टन की कमी आई। यह गिरावट घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने, उपलब्धता में सुधार करने और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए लगातार कोयला मंत्रालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है। इन प्रयासों का उद्देश्य आयातित कोयले पर देश की निर्भरता कम करना है।

प्रमुख बिंदु

1. विद्युत क्षेत्र द्वारा कोयले के आयात में 6.39 प्रतिशत की गिरावट

विद्युत संयंत्रों द्वारा कोयले के आयात में 6.39 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। यह अगस्त 2025 के 22.77 मिलियन टन (एमटी) से घटकर अगस्त 2026 में 21.32 मिलियन टन रह गया। यह गिरावट घरेलू कोयले की उपलब्धता बढ़ाने और घरेलू कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में मिश्रण (ब्लेंडिंग) के लिए आयातित कोयले पर निर्भरता कम करने के प्रयासों के अनुरूप है।

2. आयातित कोयला आधारित बिजली संयंत्रों द्वारा आयात में मामूली वृद्धि

आयातित कोयला आधारित (आईसीबी) बिजली संयंत्रों द्वारा कोयले के आयात में मामूली 0.98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह अगस्त 2025 के 18.13 मिलियन टन से बढ़कर अगस्त 2026 में 18.31 मिलियन टन हो गया। इन संयंत्रों को मुख्य रूप से आयातित कोयले से संचालित होने के लिए तैयार किया गया है।

3. घरेलू कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में मिश्रण के लिए आयात में 35.23 प्रतिशत की गिरावट

घरेलू कोयला आधारित (डीसीबी) बिजली संयंत्रों में मिश्रण के लिए कोयले के आयात में 35.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह अगस्त 2025 के 4.64 मिलियन टन से घटकर अगस्त 2026 में 3.00 मिलियन टन रह गया। यह कमी मिश्रण के लिए आयात की कम आवश्यकता को दर्शाती है और बिजली उत्पादन के लिए घरेलू कोयले की उपलब्धता बढ़ाने के प्रयासों के अनुरूप है।

4. कुल कोयला खपत में आयातित कोयले की हिस्सेदारी में गिरावट

भारत की कुल कोयला खपत में आयातित कोयले की हिस्सेदारी अगस्त 2025 के 21.20 प्रतिशत से घटकर अगस्त 2026 में 19.30 प्रतिशत रह गई। इस प्रकार इसमें 1.90 प्रतिशत अंकों की गिरावट दर्ज की गई। यह इस महीने के दौरान आयातित कोयले पर देश की निर्भरता में कमी को दर्शाता है।

5. कोकिंग कोयले के आयात में 4.18 प्रतिशत की गिरावट

कोकिंग कोयले के आयात में 4.18 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। यह अगस्त 2025 के 28.49 मिलियन टन (एमटी) से घटकर अगस्त 2026 में 27.30 मिलियन टन रह गया। कोकिंग कोयला इस्पात उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है। देश में इसके घरेलू भंडारों की गुणवत्ता और विशेषताओं के कारण इसकी उपलब्धता सीमित बनी हुई है। इसलिए, इस श्रेणी में आयात की आवश्यकता इस्पात क्षेत्र की विशिष्ट कच्चे माल संबंधी जरूरतों से प्रभावित होती है।

घरेलू कोयला आपूर्ति को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास

कोयला मंत्रालय घरेलू कोयला उत्पादन और उठाने का कार्य बढ़ाने, फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी) को मजबूत करने, कोयला परिवहन अवसंरचना में सुधार करने तथा ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले के भंडार के स्तर की बारीकी से निगरानी करने पर निरंतर ध्यान केन्‍द्रित कर रहा है।

विद्युत उपयोगिताओं को समय पर और पर्याप्त मात्रा में कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और इसकी सहायक कंपनियों के साथ समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। इन उपायों का उद्देश्य घरेलू कोयला आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाना, आयात पर अनावश्यक निर्भरता कम करना और देशभर में निर्बाध बिजली उत्पादन में सहयोग करना है।

कुल कोयला आयात में, विशेष रूप से घरेलू कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में मिश्रण के लिए किए जाने वाले आयात में आई गिरावट, घरेलू उत्पादन, परिवहन और आपूर्ति श्रृंखला संबंधी अवसंरचना को मजबूत करने के महत्व को रेखांकित करती है। वहीं, आयातित कोयला आधारित बिजली संयंत्रों और इस्पात क्षेत्र द्वारा कोयले का आयात उनकी विशिष्ट ईंधन एवं कच्चे माल संबंधी आवश्यकताओं को दर्शाता है।

कोयला मंत्रालय घरेलू कोयला उत्पादन को और बढ़ाने, परिवहन एवं निकासी क्षमता में सुधार करने, आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता को मजबूत करने तथा कोयले की गुणवत्ता के उचित प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य जहां तक संभव हो, आयात पर निर्भरता कम करना और साथ ही देश के विद्युत एवं औद्योगिक क्षेत्रों के लिए कोयले की विश्वसनीय उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

****

पीके/केसी/आरटी/केपी  


ये खबरें भी पढ़िए

बस स्टॉप के स्पर्शनीय मॉडल को समझते वरिष्ठ नागरिक और स्वयंसेविका · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
भारतीय सार्वजनिक सेवा केंद्र और नागरिकों का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पुस्तकालय काउंटर पर आवेदन, रसीद और सदस्यता कार्ड की जाँच · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

    →
  2. 02

    रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

    रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

    →
  3. 03

    ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

    →
  4. 04

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य के गृह विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीमावर्त

    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा; “उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। @VPIndia @CPR_VP” Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https:

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।