भारत

कोयला मंत्रालय 2 नवंबर को रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र की उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देगा

कोयला मंत्रालय 2 नवंबर, 2026 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र की अनुकरणीय उपलब्धियों को मान्यता देगा और उनका उत्सव मनाया मनाएगा। इन पुरस्कारों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खदानों को सम्मानित किया जाएगा। इन खदानों ने परिचालन दक्षता, पर्यावरणीय स्थिरता, व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा, तकनीकी उन्नति तथा संसाधनों के जिम्मेदार

रेलवे प्लेटफॉर्म के सुलभ रास्ते पर व्हीलचेयर उपयोगकर्ता और सहयात्री · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

कोयला मंत्रालय 2 नवंबर, 2026 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र की अनुकरणीय उपलब्धियों को मान्यता देगा और उनका उत्सव मनाया मनाएगा। इन पुरस्कारों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खदानों को सम्मानित किया जाएगा। इन खदानों ने परिचालन दक्षता, पर्यावरणीय स्थिरता, व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा, तकनीकी उन्नति तथा संसाधनों के जिम्मेदार प्रबंधन जैसे प्रमुख मानकों पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

समारोह में केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे विशिष्ट अतिथि और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष अतिथि होंगे। कोयला मंत्रालय के सचिव श्री विक्रम देव दत्त और मंत्रालय के अपर सचिव श्री सानोज कुमार झा भी समारोह में शामिल होंगे। इनके साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, कोयला और लिग्नाइट सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी), उद्योग जगत के हितधारक तथा राज्य सरकारों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

कोयला खदानों के लिए स्टार रेटिंग नीति, विभिन्न व्यापक मानकों के आधार पर कोयला और लिग्नाइट खदानों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए एक व्यवस्थित रूपरेखा प्रदान करती है। इनमें परिचालन दक्षता, प्रौद्योगिकी को अपनाना, व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा, पर्यावरण प्रबंधन, सतत विकास, पुनर्वास और पुनर्स्थापन तथा स्थानीय समुदायों के कल्याण के लिए की गई पहल शामिल हैं। कोयला नियंत्रक संगठन द्वारा नियुक्त समीक्षकों के आकलन और सत्यापन के बाद खदानों को पांच सितारा से लेकर बिना किसी स्टार तक की रेटिंग प्रदान की जाती है। आकलन वर्ष 2024-25 में सर्वोच्च स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली खदानों को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

ये पुरस्कार वैज्ञानिक, सुरक्षित, कुशल और पर्यावरण की दृष्टि से जिम्मेदार खनन पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास में कोयला क्षेत्र के योगदान को मजबूत करने पर सरकार के निरंतर प्रयास को दर्शाते हैं।

एक पारदर्शी और प्रदर्शन-आधारित आकलन प्रणाली के माध्यम से स्टार रेटिंग नीति खनन कंपनियों को परिचालन मानकों में निरंतर सुधार करने, पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों को मजबूत बनाने तथा खनन के संपूर्ण जीवनचक्र में सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। ये पुरस्कार खनन संचालकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देते हैं और पूरे क्षेत्र में नवाचारपूर्ण और सतत कार्यप्रणालियों को व्यापक रूप से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

यह समारोह जिम्मेदार खनन, संसाधनों के कुशल उपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खदानों की उत्कृष्टता को मान्यता प्रदान करने का एक मंच है।

****

पीके/केसी/आरटी/एसके


ये खबरें भी पढ़िए

नगर सेवा केंद्र में नागरिक संवाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और निवेश को आकर्षित करना है। अनुसंधान वित्तपोषण, विशेष संस्थान और कौशल विकास उन्नत अनुप्रयोगों के लिए विशेषज्ञता का निर्माण कर रहे हैं। गुणवत्ता मानक और कार्यस्थल सुरक्षा उपाय जिम्मेदार औद्योगिक प

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 16 मिनट पढ़ें
A young Indian woman library visitor reaches a help desk after finding that one step of her membership application is still unclear. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और "युवा रक्षा" मिशन के माध्यम से "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चित्र: ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में आयोजित 77वें सीबीएन स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम उप नारकोटिक्स कमिश्नर ने स्वागत भाषण में कहा क

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 8 मिनट पढ़ें
A public library membership counter in Raipur. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और निवेश को आकर्षित करना है। अनुसंधान वित्तपोषण, विशेष संस्थान और कौशल विकास उन्नत अनुप्रयोगों के लिए विशेषज्ञता का निर्माण कर रहे हैं। गुणवत्ता मानक और कार्यस्थल सुरक्षा उपाय जिम्मेदार औद्योगिक प

    →
  2. 02

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और "युवा रक्षा" मिशन के माध्यम से "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चित्र: ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में आयोजित 77वें सीबीएन स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम उप नारकोटिक्स कमिश्नर ने स्वागत भाषण में कहा क

    →
  3. 03

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित

    →
  4. 04

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

    श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने की उनकी क्षमता को मजबूत किया है। उनका अनुभव उन स्वच्छता कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा, सुरक्षा संबंधी जागरूकता और सहायता उपलब्ध कराने के महत्व को दर्शाता है, जिनकी सेवाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 60 वर्ष की

    →
  5. 05

    केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

    भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के लिए “सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सेमीकॉन 2.0– वेब एप्लिकेशन पोर्टल” लॉन्च किया। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के अंतर्ग

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।