भारत

कोयला मंत्रालय ने स्टार रेटिंग प्रोग्राम (वित्त वर्ष-2024-25) के तहत कोयला खदानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा; 50 खदानों को फाइव-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई

कोयला मंत्रालय ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें भारत के कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया। इस समारोह की शोभा कोयला और खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने बढ़ाई। उनके साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों के प्रतिनिधि, एन

पुस्तकालय की सहायक अधूरा सदस्यता फॉर्म और जारी कार्ड अलग रखकर आगंतुक को प्रक्रिया समझाती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

कोयला मंत्रालय ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें भारत के कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया। इस समारोह की शोभा कोयला और खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने बढ़ाई। उनके साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों के प्रतिनिधि, एनएलसी इंडिया लिमिटेड, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल), और कोयला उद्योग के अन्य हितधारक उपस्थित रहे।

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कुल 50 कोयला खदानों को फाइव-स्टार रेटिंग मिली। इनमें से 10 खदानों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में 93 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओपनकास्ट (खुली खदान) श्रेणी में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) और एनटीपीसी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि अंडरग्राउंड (भूमिगत) श्रेणी में सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों में सबसे अधिक फाइव-स्टार रेटिंग वाली खदानों के लिए वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) को विशेष सराहना मिली। स्टार रेटिंग मूल्यांकन के साथ-साथ उत्पादन में भी लगातार उच्च प्रदर्शन बनाए रखने के लिए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) की भी सराहना की गई।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए, कोयला और खान राज्य मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि स्टार रेटिंग कार्यक्रम कोयला खदानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और उनके प्रदर्शन में लगातार सुधार करने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। उन्होंने कोयला कंपनियों को इस कार्यक्रम को केवल एक मूल्यांकन अभ्यास के रूप में न देखने, बल्कि आत्म-मूल्यांकन, सीखने और सुधार के अवसर के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने समग्र खनन प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने, खदान के संचालन को मजबूत करने, उचित रिकॉर्ड बनाए रखने और आधुनिक तथा सुरक्षित तकनीकों को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

पुरस्कार विजेता खदानों और उनकी टीमों को बधाई देते हुए, राज्य मंत्री ने उच्च मानकों को प्राप्त करने की उनकी लगन और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में खदानों के निरंतर प्रदर्शन को भी स्वीकार किया और अन्य खनन प्रतिष्ठानों को उनकी उपलब्धियों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्टार रेटिंग कार्यक्रम में व्यापक और अधिक सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, निरंतर आत्म-सुधार और अच्छी प्रथाओं का आदान-प्रदान कोयला क्षेत्र में प्रदर्शन के मानकों को बढ़ाने और सुरक्षित, कुशल तथा टिकाऊ खनन के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

अपने मुख्य भाषण में, कोयला मंत्रालय के अपर सचिव श्री मनोज कुमार झा ने कोयला खनन क्षेत्र में प्रदर्शन को मान्यता देने और सर्वोत्तम प्रथाओं को संस्थागत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में स्टार रेटिंग कार्यक्रम के विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने उल्लेख किया कि मंत्रालय ने क्रमिक पुरस्कार समारोहों के माध्यम से इस मंच को लगातार मजबूत किया है, जिससे अनुकरणीय प्रदर्शन दिखाने वाली खदानों को मान्यता मिली है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह का संरचित मूल्यांकन और मान्यता बेंचमार्क स्थापित करने, पारदर्शिता को प्रोत्साहित करने और खदानों के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन से सीखने के अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वित्तीय वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए, श्री झा ने बताया कि 50 कोयला खदानों ने फाइव-स्टार रेटिंग हासिल की है, जिनमें से 10 खदानों ने 93 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने गौर किया कि ये उपलब्धियां संबंधित खनन टीमों की प्रतिबद्धता, नेतृत्व और अनुशासित प्रयासों को दर्शाती हैं तथा व्यापक क्षेत्र के लिए मूल्यवान मानक (बेंचमार्क) प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त खदानों को बधाई दी और कोयला खनन में प्रदर्शन के मानकों को ऊंचा उठाने में उनके योगदान को स्वीकारा।

आगे की राह पर प्रकाश डालते हुए, श्री झा ने ज्ञान, सफल प्रथाओं और आम चुनौतियों के व्यावहारिक समाधानों के आदान-प्रदान के माध्यम से कोयला कंपनियों और खनन प्रतिष्ठानों के बीच सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र-व्यापी सुधार के लिए एक अधिक एकीकृत दृष्टिकोण का आह्वान किया, जिसमें व्यक्तिगत खदानों की उपलब्धियां दूसरों के लिए सीखने के अवसर के रूप में काम करें। उन्होंने रेखांकित किया कि स्टार रेटिंग कार्यक्रम को सामूहिक सीखने और निरंतर प्रगति के लिए एक मंच के रूप में विकसित होते रहना चाहिए, जिससे पूरा कोयला खनन क्षेत्र प्रदर्शन, दक्षता और जिम्मेदार संचालन के उच्च स्तर को प्राप्त करने में सक्षम हो सके।

अपने स्वागत भाषण में, सीसीओ श्री सतीश कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह सुरक्षा, पर्यावरण प्रबंधन, वैज्ञानिक खनन प्रथाओं, उत्पादकता और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में खदानों के अनुकरणीय प्रदर्शन को पहचानने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार कोयला क्षेत्र के जिम्मेदार और टिकाऊ विकास के प्रति खनन समुदाय के समर्पण और सामूहिक प्रयासों को दर्शाते हैं।

श्री सतीश ने इस बात पर प्रकाश डाला कि स्टार रेटिंग ढांचा उत्कृष्टता के लिए एक महत्वपूर्ण मानक के रूप में कार्य करता है, जो खदानों को कामगारों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, भूमि पुनरुद्धार और परियोजना से प्रभावित समुदायों के कल्याण को सुनिश्चित करते हुए परिचालन मानकों में लगातार सुधार करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनकी उपलब्धियां दूसरों को सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने और एक आत्मनिर्भर तथा राष्ट्र के विकसित भारत के विजन में योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि यह समारोह पूरे कोयला उद्योग में अधिक पारदर्शिता, नवाचार और जवाबदेही को प्रोत्साहित करेगा।

कार्यक्रम के दौरान, “नेक्स्टजेन एआई फॉर स्मार्ट माइनिंग” विषय के तहत उनके नवीन समाधानों के लिए आरएंडडी 2026 पर हैकथॉन के विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया।

विनर में सीएसआईआर-नीरी, नागपुर; टेक्नोवेव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, रांची, आईआईटी (आइएसएम), धनबाद के साथ; सीएसआईआर-सीएलआरआई, चेन्नई, डॉ. कल्याण सेन एंड एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता के साथ; और सीएसआईआर-सीएमईआरआई, दुर्गापुर, सी-डैक, तिरुवनंतपुरम, और मैसर्स उनीराशपा कॉर्पोरेशन लॉर्ड टेक, रांची का एक कंसोर्टियम, अपने-अपने पहले और दूसरे रनर-अप के साथ शामिल थे। परिचालन दक्षता, खदान सुरक्षा और पर्यावरण स्थिरता को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए कोयला क्षेत्र में महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने के लिए एआई-संचालित समाधान विकसित करने के उनके प्रयासों को सेलिब्रेट करती है।

वार्षिक स्टार रेटिंग पुरस्कार कोयला खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए कोयला मंत्रालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। अनुकरणीय प्रदर्शन को मान्यता देकर और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करके, यह कार्यक्रम निरंतर सुधार की संस्कृति को मजबूत करने और देश भर में जिम्मेदार, कुशल तथा टिकाऊ खनन को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है।

****

पीके/केसी/आरटी/पीएस /डीए


ये खबरें भी पढ़िए

नगर सेवा केंद्र में नागरिक संवाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और निवेश को आकर्षित करना है। अनुसंधान वित्तपोषण, विशेष संस्थान और कौशल विकास उन्नत अनुप्रयोगों के लिए विशेषज्ञता का निर्माण कर रहे हैं। गुणवत्ता मानक और कार्यस्थल सुरक्षा उपाय जिम्मेदार औद्योगिक प

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 16 मिनट पढ़ें
A young Indian woman library visitor reaches a help desk after finding that one step of her membership application is still unclear. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और "युवा रक्षा" मिशन के माध्यम से "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चित्र: ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में आयोजित 77वें सीबीएन स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम उप नारकोटिक्स कमिश्नर ने स्वागत भाषण में कहा क

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 8 मिनट पढ़ें
A public library membership counter in Raipur. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और निवेश को आकर्षित करना है। अनुसंधान वित्तपोषण, विशेष संस्थान और कौशल विकास उन्नत अनुप्रयोगों के लिए विशेषज्ञता का निर्माण कर रहे हैं। गुणवत्ता मानक और कार्यस्थल सुरक्षा उपाय जिम्मेदार औद्योगिक प

    →
  2. 02

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और "युवा रक्षा" मिशन के माध्यम से "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चित्र: ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में आयोजित 77वें सीबीएन स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम उप नारकोटिक्स कमिश्नर ने स्वागत भाषण में कहा क

    →
  3. 03

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित

    →
  4. 04

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

    श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने की उनकी क्षमता को मजबूत किया है। उनका अनुभव उन स्वच्छता कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा, सुरक्षा संबंधी जागरूकता और सहायता उपलब्ध कराने के महत्व को दर्शाता है, जिनकी सेवाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 60 वर्ष की

    →
  5. 05

    केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

    भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के लिए “सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सेमीकॉन 2.0– वेब एप्लिकेशन पोर्टल” लॉन्च किया। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के अंतर्ग

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।