राजनीति

लोक सभा अध्यक्ष तिरुवनंतपुरम में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मंगलवार, 3 नवंबर, 2026 को केरलम के तिरुवनंतपुरम में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों (पीएसी) के सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सत्र में केरलम के मुख्यमंत्री श्री वी. डी. सतीशन; राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंश; केरलम विधान सभा के अध्यक्ष श्री थिरुवनचूर राधाकृष्णन तथा केरलम विधान सभा की लोक लेखा समिति के सभापति श्री क

सामुदायिक वार्ड बैठक में विचार रखती महिला · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मंगलवार, 3 नवंबर, 2026 को केरलम के तिरुवनंतपुरम में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों (पीएसी) के सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन सत्र में केरलम के मुख्यमंत्री श्री वी. डी. सतीशन; राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंश; केरलम विधान सभा के अध्यक्ष श्री थिरुवनचूर राधाकृष्णन तथा केरलम विधान सभा की लोक लेखा समिति के सभापति श्री के. एन. बालगोपाल उपस्थित रहेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

संसद की लोक लेखा समिति के सभापति श्री के. सी. वेणुगोपाल स्वागत भाषण देंगे, जबकि केरलम विधान सभा की उपाध्यक्ष श्रीमती शानिमोल उस्मान धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगी। सम्मेलन में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापति एवं सदस्यगण तथा अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।

दो दिवसीय सम्मेलन में ‘लेखा परीक्षा, जवाबदेही एवं सुशासन – लोक लेखा समिति की उभरती भूमिका’ विषय पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान अनुभवों को साझा करने, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान तथा सार्वजनिक व्यय पर विधायी निगरानी सुनिश्चित करने और शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा देने में लोक लेखा समितियों की भूमिका को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों पर सार्थक चर्चा होगी।

सार्वजनिक व्यय की जांच करने तथा यह सुनिश्चित करने वाली कि जनधन का उपयोग विधायिका की मंशा एवं स्वीकृति के अनुरूप हो, लोक लेखा समितियां जवाबदेही और उत्तरदायी शासन के सिद्धांतों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस सम्मेलन में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में उभरती चुनौतियों, लेखा परीक्षा के बदलते परिदृश्य तथा विधायी समीक्षा एवं निगरानी की प्रभावशीलता को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता पर रचनात्मक संवाद को प्रोत्साहन मिलने की अपेक्षा है।

सम्मेलन का समापन बुधवार, 4 नवंबर, 2026 को होगा। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला समापन सत्र को संबोधित करेंगे। केरलम विधान सभा के अध्यक्ष तथा संसद की लोक लेखा समिति के सभापति भी समापन सत्र को संबोधित करेंगे। केरलम विधान सभा की उपाध्यक्ष स्वागत भाषण देंगी, जबकि केरलम विधान सभा की लोक लेखा समिति के सभापति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने 15 अक्टूबर 2026 को संसद भवन में लोक लेखा समिति (PAC) के सभापति एवं सदस्यों से मुलाकात की।

***

AM


ये खबरें भी पढ़िए

सहकारी कामकाज की योजना पर चर्चा करते सदस्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यराजनीति

लोक सभा अध्यक्ष ने संसद की तर्ज पर राज्य विधानमंडलों के लिए डिजिटल ऑडिट मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म विकसित करने का आह्वान किया

संसद तथा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के दो दिवसीय सम्मेलन के आज तिरुवनंतपुरम में सम्पन्न होने पर समापन संबोधन देते हुए लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने विधायी समितियों के कामकाज में प्रौद्योगिकी के अधिकाधिक समावेश का आह्वान किया। संसद की समितियों के लिए उपलब्ध प्लेटफॉर्म की तर्ज पर राज्य विधानमंडलों के लिए एक डिजिटल ऑडिट मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म विकसित

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 13 मिनट पढ़ें
मूल स्थिति देखकर दावे की जाँच करता पत्रकार · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्यराजनीति

भारत की संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के सम्मेलन में पारित संकल्प

सम्मेलन के पूर्ण सत्र में ऑडिट, जवाबदेही और सुशासन पर हुई चर्चाओं, तथा लोक लेखा समिति की बदलती भूमिका को ध्यान में रखते हुए, हम निम्नलिखित संकल्प लेते हैं: • सार्वजनिक धन के वितरण की कड़ी जांच करना, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जिस सेवा या उद्देश्य के लिए धन आवंटित किया गया है, वह कानूनी रूप से उसी के लिए उपलब्ध है; इस प्रकार सरकारी खजाने की सुरक्षा करना; • एक डिजिटल पोर्टल बनाकर संसद और राज्यों/

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
An Indian adult civic-literacy mentor and two residents compare two printed passages from the same fictional speech at a community center reading table. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यराजनीति

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने भूटान में 108 स्तूपों की स्थापना समारोह में भाग लिया

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने 01 नवंबर 2026 को भूटान के 'गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी' में 108 स्तूपों की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया। इस समारोह में भूटान के महामहिम राजा भी उपस्थित थे। 108 स्तूपों के इस कार्यक्रम में श्री रिजिजू की उपस्थिति, भारत और भूटान के लोगों के बीच साझा आध्यात्मिक व सांस्कृतिक संबंधों और गहरी मित्र

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और निवेश को आकर्षित करना है। अनुसंधान वित्तपोषण, विशेष संस्थान और कौशल विकास उन्नत अनुप्रयोगों के लिए विशेषज्ञता का निर्माण कर रहे हैं। गुणवत्ता मानक और कार्यस्थल सुरक्षा उपाय जिम्मेदार औद्योगिक प

    →
  2. 02

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और "युवा रक्षा" मिशन के माध्यम से "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चित्र: ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में आयोजित 77वें सीबीएन स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम उप नारकोटिक्स कमिश्नर ने स्वागत भाषण में कहा क

    →
  3. 03

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित

    →
  4. 04

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

    श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने की उनकी क्षमता को मजबूत किया है। उनका अनुभव उन स्वच्छता कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा, सुरक्षा संबंधी जागरूकता और सहायता उपलब्ध कराने के महत्व को दर्शाता है, जिनकी सेवाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 60 वर्ष की

    →
  5. 05

    केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

    भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के लिए “सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सेमीकॉन 2.0– वेब एप्लिकेशन पोर्टल” लॉन्च किया। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के अंतर्ग

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।