भारत

'माई भारत' के ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपने वोट को जानें’ अभियान में 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित 62 कार्यक्रमों के माध्यम से 11,000 से अधिक युवा जुड़े

युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामलों के विभाग के तहत 'मेरा युवा भारत' (माई भारत) द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 'विकसित भारत युवा संवाद: अपने वोट को जानें' अभियान के 62 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 11,000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। ये कार्यक्रम 62 कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए गए थे। यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जो 26 अक्टूबर 202

नगर सेवा केंद्र में नागरिक संवाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामलों के विभाग के तहत 'मेरा युवा भारत' (माई भारत) द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 'विकसित भारत युवा संवाद: अपने वोट को जानें' अभियान के 62 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 11,000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। ये कार्यक्रम 62 कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए गए थे। यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जो 26 अक्टूबर 2026 से 05 नवंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश भर के 500 विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों तक पहुँचना है।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वालों के बीच चुनावी जागरूकता को बढ़ावा देना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सोच-समझकर भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। यह उन्हें मतदान के अधिकारों, चुनावी प्रक्रियाओं और नागरिक जिम्मेदारियों से परिचित कराती है। साथ ही, यह उन्हें लोकतांत्रिक भागीदारी और राष्ट्र-निर्माण के विषयों पर चुने हुए प्रतिनिधियों, युवा आदर्शों और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ बातचीत करने के अवसर भी प्रदान करती है।

यह अभियान एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैला हुआ था। इसके तहत उत्तरी क्षेत्र में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा, यह अभियान पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश और असम; पूर्व में बिहार, झारखंड और ओडिशा; मध्य भारत में मध्य प्रदेश; पश्चिम में महाराष्ट्र और राजस्थान; तथा दक्षिण में तमिलनाडु और तेलंगाना तक भी पहुँचा।

कार्यक्रमों के नवीनतम दौर के साथ, 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 158 'युवा संवाद' आयोजित किए गए हैं, जिनमें लगभग 32,000 युवाओं और 158 'युवा आदर्शों ने हिस्सा लिया।

राजस्थान के जयपुर में, सांसद (राज्यसभा) श्री घनश्याम तिवारी और सांसद (जयपुर शहर) श्रीमती मंजू शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लिया और छात्रों के साथ लोकतांत्रिक भागीदारी तथा मतदान के महत्व पर चर्चा की। युवा आदर्श सुश्री दिव्यांशी शेखावत ने 'अपना वोट जानें' विषय पर एक प्रस्तुति दी, जबकि खेल आदर्श भूमिका शुक्ला ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। अजमेर और धौलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भी जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद, मतदाता जागरूकता गतिविधियां और 'लोकतांत्रिक शपथ' शामिल रही।

असम में, असम सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री सुशांत बोरगोहेन ने शिवसागर में युवाओं से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया के जिम्मेदार इस्तेमाल को लेकर एक 'युवा आदर्श' के साथ चर्चा भी हुई, जिसमें युवाओं को किसी भी जानकारी पर भरोसा करने या उसे साझा करने से पहले उसकी सच्चाई जांचने और तथ्यों की पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उत्तर लखीमपुर में, 'युवा आदर्शों' ने प्रतिभागियों से बातचीत की और मतदान तथा नागरिक जिम्मेदारियों से जुड़े उनके सवालों के जवाब दिए।

पंजाब में फिरोजपुर, कपूरथला, संगरूर, एसएएस नगर और श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रमों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 'युवा आदर्शों' और शैक्षणिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। फिरोजपुर में लगभग 250 युवाओं ने 'लोकतांत्रिक शपथ' ली और युवा आदर्श सुश्री जानवी शर्मा ने प्रतिभागियों के साथ संवाद किया। कपूरथला में, युवा आदर्श श्री सत्यप्रकाश ने युवाओं को राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया; इस कार्यक्रम में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक प्रतिनिधि भी शामिल हुए। संगरूर में, छात्रों ने युवा आदर्श सुश्री फलक मासूम के नेतृत्व में एक संवाद सत्र में भाग लिया, जिसका विषय 'जागरूक और जिम्मेदार मतदान' था। इन कार्यक्रमों में नागरिक जिम्मेदारियों और 'लोकतांत्रिक शपथ' पर भी चर्चा की गई।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आयोजित 'युवा संवाद' में विधायक श्री सुनील भारद्वाज ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और मतदान तथा लोकतांत्रिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर, नीमच और रायसेन में आयोजित कार्यक्रमों में युवा आदर्शों और चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत हुई, नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण पर चर्चा की गई तथा 'लोकतांत्रिक शपथ' ली गई। नरसिंहपुर में 'युवा आदर्श' सुश्री मानसी शर्मा ने प्रतिभागियों से बातचीत की और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े उनके सवालों के जवाब दिए।

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी, बुलंदशहर, चंदौली, गोरखपुर, जालौन, झांसी, कन्नौज, कुशीनगर, मिर्जापुर और प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं के साथ बातचीत, प्रस्तुतियां, क्विज़, प्रतियोगिताएं और नागरिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां आयोजित की गईं। बुलंदशहर में छात्रों ने एक निर्वाचित जन प्रतिनिधि के साथ बातचीत की, जबकि चंदौली और गोरखपुर के कार्यक्रमों में खेलों, साइकिल चलाने के महत्व और 'खेलो इंडिया' पहल पर चर्चा हुई। अन्य गतिविधियों में 'नशा मुक्त भारत' और 'विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद'  पर सत्र, भाषण और नारा-लेखन प्रतियोगिताएं तथा युवाओं के बीच चर्चाएं शामिल थीं।

बिहार के बांका और मुजफ्फरपुर में आयोजित कार्यक्रमों में कई चर्चाएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने सवाल पूछे और अपने विचार साझा किए। प्रतिभागियों ने 'लोकतांत्रिक शपथ' भी ली, जिसमें उन्होंने जिम्मेदार नागरिक बनने और लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने के अपने संकल्प को दोहराया।

यह राष्ट्रव्यापी अभियान 05.11.2026 तक जारी रहेगा, जिसके तहत विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

***

पीके/केसी/आरटी/एसके/डीए


ये खबरें भी पढ़िए

बस स्टॉप के स्पर्शनीय मॉडल को समझते वरिष्ठ नागरिक और स्वयंसेविका · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
भारतीय सार्वजनिक सेवा केंद्र और नागरिकों का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पुस्तकालय काउंटर पर आवेदन, रसीद और सदस्यता कार्ड की जाँच · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

    →
  2. 02

    रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

    रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

    →
  3. 03

    ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

    →
  4. 04

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य के गृह विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीमावर्त

    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा; “उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। @VPIndia @CPR_VP” Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https:

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।