भारत

पहले अंतर्राष्ट्रीय मक्का सम्मेलन 2026 में उच्च उत्पादकता, इनोवेटिव ब्रीडिंग और किसान-केंद्रित अनुसंधान का आह्वान किया गया

'बदलती दुनिया में भोजन, पशु-आहार, चारा, ईंधन और स्थिरता के लिए मक्का क्रांति' (M4FS) विषय पर पहला अंतर्राष्ट्रीय मक्का सम्मेलन आज हैदराबाद के जेडी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ। इस सम्मेलन में मक्का अनुसंधान, उत्पादकता और वैल्यू-चेन विकास को आगे बढ़ाने की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, कृषि संस्थान और उद्योग से जुड़े हितधारक एकजुट हुए। इस सम्मेलन में अधिक उपज देने वाली क

भारतीय डाकघर में नागरिक सेवा और पत्र व्यवहार का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

'बदलती दुनिया में भोजन, पशु-आहार, चारा, ईंधन और स्थिरता के लिए मक्का क्रांति' (M4FS) विषय पर पहला अंतर्राष्ट्रीय मक्का सम्मेलन आज हैदराबाद के जेडी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ। इस सम्मेलन में मक्का अनुसंधान, उत्पादकता और वैल्यू-चेन विकास को आगे बढ़ाने की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, कृषि संस्थान और उद्योग से जुड़े हितधारक एकजुट हुए।

इस सम्मेलन में अधिक उपज देने वाली किस्मों और संकरों (हाइब्रिड), बेहतर पोषण गुणवत्ता, संसाधनों के कुशल उपयोग, मशीनीकरण, मजबूत बीज प्रणालियों और खाद्य, पशु आहार, चारे तथा ऊर्जा सुरक्षा में मक्के की बढ़ती भूमिका के बारे में चर्चा की गई।

सम्मेलन में डीएआरई के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने मक्का अनुसंधान समुदाय को बधाई दी। उन्होंने बताया कि भारत में मक्के का उत्पादन लगभग 55 मिलियन टन तक पहुंच गया है और पिछले एक दशक में उत्पादकता में भी काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने अगले दशक में उत्पादन को बढ़ाकर 75 मिलियन टन करने का आह्वान किया। इसके साथ ही, उन्‍होंने तकनीकी नवाचार, बेहतर फसल प्रबंधन और संसाधनों के कुशल उपयोग के माध्यम से उत्पादकता को 1.5 गुना और बढ़ाने पर जोर दिया।

डॉ. जाट ने पारंपरिक '4एफ' विज़न—भोजन (फूड), पशु आहार (फीड), चारा (फॉडर) और ईंधन (फ्यूल)—का विस्तार करके '5एफ' करने पर ज़ोर दिया, जिसमें किसानों को केंद्र में रखा गया है। उन्होंने कहा कि शोध और विस्तार कार्यों का परिणाम किसानों के लिए अधिक मुनाफ़े और बेहतर आजीविका के रूप में नजर आना चाहिए। उन्होंने पैदावार के अंतर को कम करने, विशेषरूप से फसल प्रबंधन से जुड़ी कमियों को दूर करने के लिए प्रणाली-विज्ञान (सिस्‍टम-साइंस) दृष्टिकोण अपनाने की हिमायत की। उन्होंने सुझाव दिया कि मक्के की खेती को अलग-अलग मौसमों और कृषि-पारिस्थितिक क्षेत्रों में रणनीतिक रूप से बढ़ावा दिया जाए, लेकिन ध्यान रहे कि इससे अन्य महत्वपूर्ण फसलों, विशेषकर तिलहन और दलहन की खेती पर कोई नकारात्मक असर न पड़े। उन्होंने मज़बूत बीज प्रणाली के ज़रिए, विशेष रूप से सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा विकसित हाइब्रिड बीजों की उपलब्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया।

आईसीएआर के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. डी. के. यादव ने मक्के को खाद्य, पोषण और ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक 'आदर्श फसल' बताया। पिछले पांच वर्षों में मक्के के अनुसंधान और विस्तार कार्यों में हुई प्रगति—जिसमें 329 हाइब्रिड किस्मों का विकास शामिल है—का ज़िक्र करते हुए उन्होंने 'ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटेड रिसर्च प्रोजेक्ट ऑन मेज़' (मक्‍का पर एआईसीआरपी) को और मज़बूत करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिक पैदावार, बेहतर पोषण गुणवत्ता और जैविक तथा अजैविक तनावों के प्रति सहनशीलता विकसित करने पर ज़ोर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने इनपुट के कुशल उपयोग, मशीनीकरण, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र में हाइब्रिड बीजों के उत्पादन को मज़बूत करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि मक्के का उपयोग इथेनॉल बनाने के कच्चे माल (फिडस्‍टॉक) के रूप में हो सके, इसके लिए अनुसंधान संस्थानों, विश्वविद्यालयों और उद्योग जगत के बीच आपसी सहयोग ज़रूरी है।

सीआईएमएमवाईटी से जुड़े प्रख्यात मक्का वैज्ञानिक और 'वर्ल्ड फ़ूड लॉरेट' पद्म श्री डॉ. एस. वसल ने किसानों की ज़रूरतों के अनुरूप बेहतर किस्मों और हाइब्रिड बीजों के विकास में तेज़ी लाने के लिए सरल और किफायती 'ब्रीडिंग' तरीकों को अपनाने को कहा।

मुख्य अतिथि और डीएआरई के पूर्व सचिव तथा आईसीएआर के पूर्व महानिदेशक, पद्म भूषण डॉ. आर. एस. परोदा ने ज़ोर दिया कि अनुसंधान की प्राथमिकताओं को कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों की बदलती ज़रूरतों अनुरूप निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने उन्नत 'ब्रीडिंग' तकनीकों के अधिक उपयोग, 'जर्मप्लाज्म' के व्यवस्थित संरक्षण और उपयोग, मक्के की मज़बूत 'वैल्यू चेन' बनाने और 'एफ्लाटॉक्सिन' के प्रभावी प्रबंधन पर ज़ोर दिया, ताकि भोजन और पशु आहार के रूप में मक्के की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

इससे पहले, मेज़ टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमटीएआई) के अध्यक्ष डॉ. एच. एस. जाट ने अतिथियों का स्वागत किया और भारत के कृषि परिवर्तन में मक्के के रणनीतिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए अनुसंधान संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के बीच बेहतर सहयोग का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कई वैज्ञानिक प्रकाशन जारी किए गए और मक्के के अनुसंधान एवं विकास में योगदान के लिए प्रमुख वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

सम्मेलन में उपज के अंतर को कम करने, बीजों की उपलब्धता बढ़ाने, ब्रिडिंग कार्यक्रमों को मजबूत करने, पोषण गुणवत्ता बढ़ाने और मक्के की टिकाऊ मूल्य श्रृंखला विकसित करने के लिए किसानों पर केंद्रित सहयोगात्मक अनुसंधान के महत्व पर जोर दिया गया। 2 से 4 नवंबर, 2026 तक हैदराबाद में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां वे भारत में मक्के के क्षेत्र को उत्पादक, लाभदायक और टिकाऊ बनाने के लिए एक रोडमैप तैयार कर सकें।

***

पीके/केसी/आरटी/एमके / डीए


ये खबरें भी पढ़िए

नगर सेवा केंद्र में नागरिक संवाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और निवेश को आकर्षित करना है। अनुसंधान वित्तपोषण, विशेष संस्थान और कौशल विकास उन्नत अनुप्रयोगों के लिए विशेषज्ञता का निर्माण कर रहे हैं। गुणवत्ता मानक और कार्यस्थल सुरक्षा उपाय जिम्मेदार औद्योगिक प

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 16 मिनट पढ़ें
A young Indian woman library visitor reaches a help desk after finding that one step of her membership application is still unclear. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और "युवा रक्षा" मिशन के माध्यम से "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चित्र: ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में आयोजित 77वें सीबीएन स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम उप नारकोटिक्स कमिश्नर ने स्वागत भाषण में कहा क

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 8 मिनट पढ़ें
A public library membership counter in Raipur. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और निवेश को आकर्षित करना है। अनुसंधान वित्तपोषण, विशेष संस्थान और कौशल विकास उन्नत अनुप्रयोगों के लिए विशेषज्ञता का निर्माण कर रहे हैं। गुणवत्ता मानक और कार्यस्थल सुरक्षा उपाय जिम्मेदार औद्योगिक प

    →
  2. 02

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और "युवा रक्षा" मिशन के माध्यम से "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चित्र: ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में आयोजित 77वें सीबीएन स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम उप नारकोटिक्स कमिश्नर ने स्वागत भाषण में कहा क

    →
  3. 03

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित

    →
  4. 04

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

    श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने की उनकी क्षमता को मजबूत किया है। उनका अनुभव उन स्वच्छता कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा, सुरक्षा संबंधी जागरूकता और सहायता उपलब्ध कराने के महत्व को दर्शाता है, जिनकी सेवाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 60 वर्ष की

    →
  5. 05

    केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

    भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के लिए “सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सेमीकॉन 2.0– वेब एप्लिकेशन पोर्टल” लॉन्च किया। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के अंतर्ग

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।