भारत

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि गौरवशाली इतिहास, अद्भुत वीरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित हरियाणा पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यहां की लोक परंपराओं और जीवंत ग्रामीण संस्कृति ने हमेशा भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। श्री मोदी ने कहा, “हरियाणा के लोगों ने कृषि, खेल, रक्षा सेवाओ

दिल्ली के इंडिया गेट के पास बारिश के बाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि गौरवशाली इतिहास, अद्भुत वीरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित हरियाणा पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यहां की लोक परंपराओं और जीवंत ग्रामीण संस्कृति ने हमेशा भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है।

श्री मोदी ने कहा, “हरियाणा के लोगों ने कृषि, खेल, रक्षा सेवाओं, उद्योग, शिक्षा और स्टार्टअप सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। राज्य के खिलाड़ी तिरंगे का गौरव बढ़ा रहे हैं, वहीं यहां के किसान देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

हरियाणा दिवस की राज्य के मेरे सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं!

गौरवशाली इतिहास, अद्भुत पराक्रम और समृद्ध संस्कृति से सुसज्जित हमारा यह प्रदेश देश की शान है। यहां की लोक परंपराओं और जीवंत ग्रामीण संस्कृति ने राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को हमेशा समृद्ध किया है।

हरियाणा के लोगों ने अपने परिश्रम और समर्पण से कृषि, खेल और रक्षा सेवाओं से लेकर उद्योग, शिक्षा और स्टार्टअप तक अपनी प्रतिभा और संकल्प का लोहा मनवाया है। यहां के खिलाड़ी तिरंगे का मान बढ़ा रहे हैं, तो अन्नदाता देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूती दे रहे हैं।

मैं कामना करता हूं कि यह विशेष अवसर यहां के सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लेकर आए।

हरियाणा दिवस की राज्य के मेरे सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! गौरवशाली इतिहास, अद्भुत पराक्रम और समृद्ध संस्कृति से सुसज्जित हमारा यह प्रदेश देश की शान है। यहां की लोक परंपराओं और जीवंत ग्रामीण संस्कृति ने राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को हमेशा समृद्ध किया है। हरियाणा के लोगों ने अपने परिश्रम और समर्पण से कृषि, खेल और रक्षा सेवाओं से लेकर उद्योग, शिक्षा और स्टार्टअप तक अपनी प्रतिभा और संकल्प का लोहा मनवाया है। यहां के खिलाड़ी तिरंगे का मान बढ़ा रहे हैं, तो अन्नदाता देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूती दे रहे हैं। मैं कामना करता हूं कि यह विशेष अवसर यहां के सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लेकर आए।

— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2026

**********

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


ये खबरें भी पढ़िए

बस स्टॉप के स्पर्शनीय मॉडल को समझते वरिष्ठ नागरिक और स्वयंसेविका · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
भारतीय सार्वजनिक सेवा केंद्र और नागरिकों का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पुस्तकालय काउंटर पर आवेदन, रसीद और सदस्यता कार्ड की जाँच · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

    →
  2. 02

    रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

    रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

    →
  3. 03

    ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

    →
  4. 04

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य के गृह विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीमावर्त

    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा; “उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। @VPIndia @CPR_VP” Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https:

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।