भारत

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 5वें राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान के दायरे में सभी पेंशनभोगियों को लाने का आह्वान किया

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग-डीओपीपीडब्ल्यू ने आज 5वें राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र-डीएलसी अभियान के तहत पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से नई दिल्ली स्थित संसद मार्ग शाखा में एक मेगा शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन-चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा प्रदान करना तथा डिजिटल सेवाओं की सुगमता एवं

भारतीय डाकघर में नागरिक सेवा और पत्र व्यवहार का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग-डीओपीपीडब्ल्यू ने आज 5वें राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र-डीएलसी अभियान के तहत पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से नई दिल्ली स्थित संसद मार्ग शाखा में एक मेगा शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन-चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा प्रदान करना तथा डिजिटल सेवाओं की सुगमता एवं उपयोगिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग सचिव सुश्री निवेदिता शुक्ला वर्मा ने जोर देकर कहा कि विभाग की सभी पहल के केंद्र में पेंशनभोगी हैं और डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान की सफलता दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनभोगी सहित प्रत्येक पेंशनभोगी तक पहुंचने पर निर्भर करती है। सुश्री निवेदिता शुक्ला वर्मा ने वरिष्ठ पेंशनभोगियों की भागीदारी एवं योगदान की सराहना करते हुए बताया कि पिछले अभियान के दौरान 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के 14 लाख से अधिक पेंशनभोगियों ने अपने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा किए थे, जो महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग सचिव ने पेंशनभोगियों को अपने अनुभव साझा करने तथा साथी पेंशनभोगियों को चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित कर डिजिटल सशक्तीकरण का दूत बनने को प्रोत्साहित किया। इस पहल का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि पेंशनभोगी स्मार्टफोन द्वारा घर बैठे ही अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बना सकते हैं और इसके लिए उन्हें किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहने या बैंक शाखाओं में जाने की आवश्‍यकता नहीं है।

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव श्री ध्रुबज्योति सेनगुप्ता ने बताया कि वर्ष 2014 में आरंभ के बाद से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र सेवाओं में उल्लेखनीय विकास हुआ है और वर्ष 2021 में चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक शुरू होने से यह प्रक्रिया अधिक सुलभ और सुविधाजनक बन गई है। उन्‍होंने बताया कि पिछले अभियान के दौरान फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक द्वारा बनाए गए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्रों की संख्या 50 लाख से बढ़कर लगभग 1.25 करोड़ हो गई। उन्होंने कहा कि शिविरों में जाने या स्वयं इस प्रक्रिया को पूरा करने में असमर्थ पेंशनभोगियों के लिए बैंकों और डाकघरों के माध्यम से घर तक सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।

पंजाब नेशनल बैंक के मेगा शिविर में वरिष्ठ पेंशनभोगियों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त, डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र सेवाओं के साथ ही चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस पहल से सुलभ, सुरक्षित एवं पेंशनभोगी-केंद्रित डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने में पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि हुई।

***

पीके/केसी/एकेवी/पीके

 


ये खबरें भी पढ़िए

बस स्टॉप के स्पर्शनीय मॉडल को समझते वरिष्ठ नागरिक और स्वयंसेविका · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
भारतीय सार्वजनिक सेवा केंद्र और नागरिकों का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पुस्तकालय काउंटर पर आवेदन, रसीद और सदस्यता कार्ड की जाँच · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

    →
  2. 02

    रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

    रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

    →
  3. 03

    ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

    →
  4. 04

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य के गृह विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीमावर्त

    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा; “उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। @VPIndia @CPR_VP” Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https:

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।