शिक्षा

स्कूली शिक्षा के लिए विद्यांजलि के माध्यम से राष्ट्रीय सीएसआर सम्मेलन का आयोजन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने आज हरियाणा के गुरुग्राम में विद्यांजलि - एक विद्यालय स्वयंसेवी कार्यक्रम - के माध्यम से स्कूली शिक्षा हेतु राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य स्कूली शिक्षा में परिवर्तन लाने के लिए सीएसआर के प्रभावी उपयोग हेतु सरकार, कॉर्पोरेट संगठनों, राज्यों/केंद्र शासित

मरम्मत की गई साइकिल दिखाता प्रशिक्षु और महिला मार्गदर्शक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने आज हरियाणा के गुरुग्राम में विद्यांजलि - एक विद्यालय स्वयंसेवी कार्यक्रम - के माध्यम से स्कूली शिक्षा हेतु राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य स्कूली शिक्षा में परिवर्तन लाने के लिए सीएसआर के प्रभावी उपयोग हेतु सरकार, कॉर्पोरेट संगठनों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों तथा कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच सहयोग को सुदृढ़ बनाना था।

सम्मेलन का एक महत्वपूर्ण घटक सीएसआर-राज्य संवाद था, जिसमें कॉर्पोरेट संगठनों, राज्य नोडल अधिकारियों, डीओएसईएल, कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (पीएमयू) तथा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस संवाद के माध्यम से सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने, सीएसआर संगठनों एवं राज्यों के बीच नेटवर्किंग को बढ़ावा देने तथा विद्यालयों की चिन्हित आवश्यकताओं के आधार पर उनके समर्थन के लिए संभावित परियोजनाओं पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्राप्त हुआ।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने विद्यांजलि के अंतर्गत अपने अनुभव व पहलें प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश द्वारा विद्यांजलि के कार्यान्वयन, कर्नाटक द्वारा विद्यालयों अपनाए जाने, मिजोरम द्वारा सामुदायिक सहभागिता की भूमिका तथा दिल्ली द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत नवाचारों एवं संबंधित गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दी गईं।

चाइल्डफंड इंडिया, सार्ड इंडिया, इंस्पायरिंग सीनियर्स फाउंडेशन तथा ईटीआई फाउंडेशन सहित कार्यान्वयन एजेंसियों ने भी विद्यांजलि के माध्यम से सीएसआर सहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा विद्यालयों के विकास में सहयोग प्रदान करने संबंधी अपने अनुभव एवं दृष्टिकोण साझा किए।

तकनीकी सत्रों में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल सहित अग्रणी कॉर्पोरेट संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा स्कूली शिक्षा को समर्थन देने के लिए की गई अपनी पहलों एवं अनुभवों को साझा किया। उनकी प्रस्तुतियों में स्कूली संसाधनों को सुदृढ़ बनाने और बेहतर शिक्षण वातावरण के लिए अवसर सृजित करने में कॉर्पोरेट सहभागिता की भूमिका को रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर डीओएसईएल की अपर सचिव सुश्री अर्चना शर्मा अवस्थी, डीओएसईएल की आर्थिक सलाहकार सुश्री ए. श्रीजा तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विद्यांजलि, डीओएसईएल की एक पहल है, जिसका उद्देश्य संरचित सामुदायिक एवं निजी क्षेत्र की सहभागिता के माध्यम से सरकारी तथा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को सुदृढ़ बनाना है। यह विद्यालयों को स्वयंसेवकों, संगठनों तथा सीएसआर भागीदारों से जोड़ने के लिए एक डिजिटल मंच उपलब्ध कराती है, जिससे सेवाओं, गतिविधियों एवं परिसंपत्तियों के रूप में योगदान को सुगम बनाया जा सके। इसके सीएसआर ढांचे में सीएसआर मॉड्यूल तथा विद्यालय अंगीकरण मॉड्यूल शामिल हैं, जो संगठनों को विद्यालयों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने तथा उनके विकास में योगदान देने में सक्षम बनाते हैं।

******

पीके/केसी/आरटी/पीके


ये खबरें भी पढ़िए

कंप्यूटर पर ऑनलाइन पाठ के दौरान विचार रखता युवक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यशिक्षा

संयुक्त आशुलिपिक (ग्रेड ‘बी’/ग्रेड-‘I’) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019, 2020 और 2021

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिसंबर, 2025 में आयोजित संयुक्त आशुलिपिक (ग्रेड ‘बी’/ग्रेड-‘I’) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019, 2020 और 2021 के वर्ष 2020 के लिखित भाग के परिणामों तथा नवंबर, 2026 में सेवा अभिलेखों के मूल्यांकन के आधार पर, निम्नलिखित सेवाओं की वर्ष 2020 की चयन सूची में शामिल किए जाने हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार सूचियाँ योग्यता क्रम में निम्नलिखित हैं:- श्रेणी | सेवाIV |

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
छोटे उपकरण मॉडल और पुस्तकों के पास लैपटॉप से पढ़ती युवती · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यशिक्षा

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 – लिखित परीक्षा का परिणाम

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 21 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 के परिणामों के आधार पर, नीचे दिए गए उम्मीदवारों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (समूह 'क' और समूह 'ख') में चयन हेतु व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए सफलता प्राप्त की है। 2. इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी सभी दृष्टिय

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
हेडफोन लगाए स्क्रीन पर व्याख्यान देखती युवती · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यशिक्षा

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2026 – अंतिम परिणाम की घोषणा

नीचे 617 उम्मीदवारों की मेरिट के क्रम में सूची दी गई है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित साक्षात्कारों के आधार पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 157वें पाठ्यक्रम तथा नौसेना अकादमी (एनए) के 119वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के थल सेना, नौसेना और वायु सेना अंगों में प्रवेश

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

    →
  2. 02

    रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

    रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

    →
  3. 03

    ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

    →
  4. 04

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य के गृह विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीमावर्त

    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा; “उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। @VPIndia @CPR_VP” Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https:

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।