भारत

श्रम संवाद: इंदौर एवं धार क्षेत्र में श्रम संहिताओं पर क्षेत्रीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम

श्रम संहिताओं, श्रम कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम ‘श्रम संवाद’ का आयोजन 3 नवंबर, 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर में किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग ने एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश और पीथमपुर औद्योगिक संगठन के सहयोग से किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रम संहिताओं

रेल और सड़क संपर्क का भारतीय परिवेश · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक एआई चित्र · वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

श्रम संहिताओं, श्रम कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम ‘श्रम संवाद’ का आयोजन 3 नवंबर, 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर में किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग ने एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश और पीथमपुर औद्योगिक संगठन के सहयोग से किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रम संहिताओं और उनके अंतर्गत बनाए गए नियमों के संबंध में नियोक्ताओं, मानव संसाधन (एचआर), विधिक एवं वित्तीय क्षेत्र के पेशेवरों में जागरूकता बढ़ाना था। इसके अतिरिक्त श्रम सुधारों, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के संबंध में जागरूकता और संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करना, केंद्र एवं राज्य के बीच समन्वय बढ़ाना तथा हितधारकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य था।

मध्य प्रदेश की श्रम आयुक्त आईएएस सुश्री शीतला पटले ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसमें श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) [सीएलसी (सी)] और श्रम कल्याण महानिदेशालय (डीजीएलडब्ल्यू) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ नियोक्ताओं, उद्योग प्रतिनिधियों तथा विधिक, मानव संसाधन एवं वित्तीय क्षेत्र के 150 से अधिक पेशेवरों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत तकनीकी सत्रों की एक श्रृंखला आयोजित की गई। इन सत्रों का उद्देश्य प्रतिभागियों को श्रम संहिताओं, नियोक्ताओं के दायित्वों तथा भारत सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पहलों के संबंध में व्यावहारिक जानकारी और उपयोगी अंतर्दृष्टि प्रदान करना था।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के निदेशक श्री एसआर दत्ता ने मुख्य संबोधन प्रस्तुत किया और श्रम संहिताओं की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी। मंत्रालय के अधिकारियों ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया, जिनमें चारों श्रम संहिताओं और उनके अंतर्गत अधिसूचित केंद्रीय नियमों के तहत नियोक्ताओं के लिए प्रमुख अनुपालन आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। इन सत्रों में वैधानिक दायित्वों और अनुपालन संबंधी जिम्मेदारियों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे प्रतिभागियों को नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और श्रम कल्याण महानिदेशालय (डीजीएलडब्ल्यू) के प्रतिनिधियों ने क्रमशः प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) और प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (पीएम-एसवाईएम) योजना पर भी सत्र आयोजित किए।

नियोक्ताओं और अनुपालन संबंधी कार्य करने वाले पेशेवरों को श्रम संहिताओं एवं नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा तैयार की गई ‘नियोक्ताओं के लिए अनुपालन पुस्तिका’ और ‘अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का संकलन’ भी प्रतिभागियों के साथ साझा किया गया।

कार्यक्रम में एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी जिज्ञासाओं और प्रश्नों के समाधान प्राप्त करने तथा श्रम संहिताओं, अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं एवं सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला।

केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर इस कार्यक्रम ने जागरूकता बढ़ाने, विषयों की बेहतर समझ विकसित करने और हितधारकों की भागीदारी को सुदृढ़ करने में योगदान दिया। इससे नई श्रम संहिताओं को प्रभावी ढंग से अपनाने और लागू करने के प्रयासों को भी बल मिला।

****

पीके/केसी/आरटी/पीसी/एसके


ये खबरें भी पढ़िए

बस स्टॉप के स्पर्शनीय मॉडल को समझते वरिष्ठ नागरिक और स्वयंसेविका · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
भारतीय सार्वजनिक सेवा केंद्र और नागरिकों का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पुस्तकालय काउंटर पर आवेदन, रसीद और सदस्यता कार्ड की जाँच · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

    →
  2. 02

    रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

    रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

    →
  3. 03

    ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

    →
  4. 04

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य के गृह विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीमावर्त

    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा; “उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। @VPIndia @CPR_VP” Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https:

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।