भारत

तवांग मठ में श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर पूजा-अर्चना और श्रद्धासुमन अर्पित किए

गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गई है। प्रदर्शनी में तवांग और अरुणाचल प्रदेश के निकटवर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी के पहले तीन दिनों में मठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पवित्र अवशेषों के दर्शन, पूजा-अर्चना और श्रद्धांजलि अर्पित

रेलवे प्लेटफॉर्म के सुलभ रास्ते पर व्हीलचेयर उपयोगकर्ता और सहयात्री · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गई है। प्रदर्शनी में तवांग और अरुणाचल प्रदेश के निकटवर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी के पहले तीन दिनों में मठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पवित्र अवशेषों के दर्शन, पूजा-अर्चना और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं का उमड़ना भगवान बुद्ध और उनकी शाश्वत शिक्षाओं के प्रति लोगों की गहरी आस्था एवं श्रद्धा दर्शाती है।

यह प्रदर्शनी बौद्ध भिक्षुओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम लोगों के लिए सुलभ है, जिससे श्रद्धालुओं को पवित्र अवशेषों के दर्शन करने, उनके समक्ष श्रद्धा अर्पित करने और उनके आध्यात्मिक महत्व का अनुभव प्राप्‍त करने का अवसर मिल रहा है। इससे लोगों को भगवान बुद्ध के करुणा, शांति, प्रज्ञा और सार्वभौमिक बंधुत्व के शाश्वत संदेश से पुनः जुड़ने का दुर्लभ अवसर मिला है।

पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के साथ ही वहां आने वाले लोगों को दो विशेष प्रदर्शनियों से बौद्ध सभ्यता की समृद्ध विरासत और उसके विविध आयामों को जानने का अवसर मिल रहा है। पवित्र स्‍थल पिपरहवा की खोज : भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की कहानी और उनकी खोज शीर्षक प्रदर्शनी का आयोजन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ ने किया है। इसमें पिपरहवा के अवशेषों के पुरातात्विक इतिहास को दर्शाया गया है। साथ ही, वर्ष 1898 में इन अवशेषों की खोज और बौद्ध इतिहास में उनके महत्व को भी रेखांकित किया गया है। एक अन्य प्रदर्शनी धम्म के संगम स्थल : शास्त्रीय विरासत, जीवंत कला और मानवशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य का संयोजन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय ने किया है। इस प्रदर्शनी में बौद्ध धर्म के ऐतिहासिक, कलात्मक और सांस्कृतिक विकास को दिखाया गया है। ये दोनों प्रदर्शनियां आगंतुकों को बौद्ध धर्म की समृद्ध और चिरस्थायी विरासत को गहनता से समझने का अवसर प्रदान कर रही हैं।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय से लाए गए शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों का ऐतिहासिक तवांग मठ में विधिवत स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ ही श्रद्धेय बौद्ध भिक्षु, धार्मिक प्रणेता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस समारोह के साथ ही राज्य में पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ।

शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी 7 नवंबर, 2026 तक तवांग मठ में जारी रहेगी। इसके बाद, पवित्र अवशेषों को टीजीएल मठ (लोअर गोम्पा), बोमडिला ले जाया जाएगा, जहां 8 से 13 नवंबर, 2026 तक श्रद्धालु उनके दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। इसके बाद 14 से 20 नवंबर, 2026 तक यह प्रदर्शनी नामसाई स्थित गोल्डन पैगोडा में आयोजित की जाएगी। पवित्र अवशेषों को 21 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में वापस पहुंचाया जाना निर्धारित है।

***

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/पीके

 


ये खबरें भी पढ़िए

नगर सेवा केंद्र में नागरिक संवाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और निवेश को आकर्षित करना है। अनुसंधान वित्तपोषण, विशेष संस्थान और कौशल विकास उन्नत अनुप्रयोगों के लिए विशेषज्ञता का निर्माण कर रहे हैं। गुणवत्ता मानक और कार्यस्थल सुरक्षा उपाय जिम्मेदार औद्योगिक प

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 16 मिनट पढ़ें
A young Indian woman library visitor reaches a help desk after finding that one step of her membership application is still unclear. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और "युवा रक्षा" मिशन के माध्यम से "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चित्र: ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में आयोजित 77वें सीबीएन स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम उप नारकोटिक्स कमिश्नर ने स्वागत भाषण में कहा क

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 8 मिनट पढ़ें
A public library membership counter in Raipur. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और निवेश को आकर्षित करना है। अनुसंधान वित्तपोषण, विशेष संस्थान और कौशल विकास उन्नत अनुप्रयोगों के लिए विशेषज्ञता का निर्माण कर रहे हैं। गुणवत्ता मानक और कार्यस्थल सुरक्षा उपाय जिम्मेदार औद्योगिक प

    →
  2. 02

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और "युवा रक्षा" मिशन के माध्यम से "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चित्र: ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में आयोजित 77वें सीबीएन स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम उप नारकोटिक्स कमिश्नर ने स्वागत भाषण में कहा क

    →
  3. 03

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित

    →
  4. 04

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

    श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने की उनकी क्षमता को मजबूत किया है। उनका अनुभव उन स्वच्छता कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा, सुरक्षा संबंधी जागरूकता और सहायता उपलब्ध कराने के महत्व को दर्शाता है, जिनकी सेवाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 60 वर्ष की

    →
  5. 05

    केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

    भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के लिए “सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सेमीकॉन 2.0– वेब एप्लिकेशन पोर्टल” लॉन्च किया। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के अंतर्ग

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।