राज्य

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उच्च स्तरीय टीम ने पंजाब के संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में धान की पराली के प्रबंधन उपायों की समीक्षा की

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उच्च स्तरीय टीम ने 31 अक्टूबर 2026 को संगरूर के ज़िला प्रशासनिक परिसर में समीक्षा बैठक की। इस टीम में सीएक्यूएम के तकनीकी सदस्य डॉ. एस.डी. अत्री और वैज्ञानिक 'सी' श्री विजय कुमार शामिल थे। बैठक में संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला ज़िलों के उपायुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पंजाब प्रदूषण नियंत्र

A female adult Indian district reporter checks an incomplete field notebook with a local community worker in an Odisha coastal-town office. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उच्च स्तरीय टीम ने 31 अक्टूबर 2026 को संगरूर के ज़िला प्रशासनिक परिसर में समीक्षा बैठक की। इस टीम में सीएक्यूएम के तकनीकी सदस्य डॉ. एस.डी. अत्री और वैज्ञानिक 'सी' श्री विजय कुमार शामिल थे। बैठक में संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला ज़िलों के उपायुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) और कृषि विभाग के अधिकारियों, तथा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के फ्लाइंग स्क्वॉड ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य कार्य इन ज़िलों में ज़िला प्रशासन द्वारा धान की पराली के प्रबंधन की तैयारियों और पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के उपायों की समीक्षा करना था। टीम ने मलेरकोटला के धूरी रोड स्थित 'एक्स-सिटू' पराली उपयोग इकाई (डुप्लेक्स बोर्ड/पेपर बनाने वाली यूनिट) का दौरा किया। यह इकाई अपने 20 TPH क्षमता वाले बॉयलर में ईंधन के रूप में धान की पराली का उपयोग करती है। उद्योग के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके बॉयलर फर्नेस में सालाना धान की लगभग 17,000 मीट्रिक टन पराली का इस्तेमाल किया जाएगा।

टीम ने मलेरकोटला ज़िले के अहमदबाद गांव में 'इन-सिटू' (खेत में ही पराली का प्रबंधन करने वाली) मशीनरी को काम करते हुए देखा। कृषि विभाग ने 'सुपर सीडर' मशीन के कामकाज का प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा, टीम ने किसानों से मुलाकात की, जिन्होंने भरोसा दिलाया कि वे धान की पराली नहीं जलाएंगे और 'इन-सिटू' मशीनरी का उपयोग करके पराली का प्रबंधन करेंगे। टीम ने मौजूदा कटाई के मौसम के दौरान धान की पराली के प्रभावी प्रबंधन और पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए ज़िला प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे इंतजामों और उपायों की समीक्षा की।

सीएक्यूएम टीम ने संगरूर ज़िले की भवानीगढ़ तहसील के विभिन्न गांवों - बस्सीअर्क, कपियाल और झनेरी - का दौरा किया।  इसके अलावा, हॉटस्पॉट गाँव 'घराचोन' में धान के पराली के 'इन-सिटू' (खेत में ही) और 'एक्स-सिटू' (खेत के बाहर) प्रबंधन का प्रदर्शन किया गया। इस निरीक्षण के दौरान, टीम ने गाँव के किसानों से बातचीत की। सीएक्यूएम टीम को जिला प्रशासन की तैयारियों और धान की पराली के 'इन-सिटू' प्रबंधन के लिए किसानों को 'क्रॉप रेज़िड्यू मैनेजमेंट' (सीआरएम) मशीनरी उपलब्ध कराने के इंतजामों के बारे में भी जानकारी दी गई। किसानों ने सीआरएम मशीनरी के इस्तेमाल में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया।

टीम ने भवानीगढ़ के नादामपुर गांव में धान की पराली से पेलेट (गोले) बनाने वाली इकाई का दौरा किया। सीएक्यूएम के अधिकारियों ने, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) और संगरूर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर, बायोमास पेलेट बनाने के लिए धान की पराली के इस्तेमाल के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी ली। इन पेलेट्स का उपयोग बाद में थर्मल पावर प्लांटों में ईंधन के रूप में किया जाता है। टीम को बताया गया कि ऐसी पेलेट निर्माण इकाइयां धान की पराली के 'एक्स-सीटू' (खेत से बाहर) प्रबंधन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ये इकाइयां पराली के इस्तेमाल का वैकल्पिक जरिया प्रदान करती हैं, जिससे किसानों को फसल अवशेष जलाने की जरूरत नहीं पड़ती और इस तरह पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में सहायता मिलती है।

सीएक्यूएम के अधिकारियों ने संबंधित विभागों से कहा कि वे पराली जलाने की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखें और लगातार ठोस प्रयास करते रहें। टीम ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे धान की पराली का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करें, जैसा कि उन्होंने अपनी कार्ययोजनाओं में वादा किया था। ज़मीनी स्तर पर की जाने वाली कार्रवाई उनके द्वारा तय किए गए लक्ष्यों के अनुरूप होनी चाहिए।

***

पीके/केसी/आरटी/पीके


ये खबरें भी पढ़िए

A middle-aged Indian district researcher obtains one locality's original register from a woman municipal records clerk in a small Uttarakhand town. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यराज्य

श्रम संवाद: मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्रम संहिताओं पर क्षेत्रीय स्तर का क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रम संहिताओं, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के संबंध में जिला स्तरीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम ‘श्रम संवाद’ का आयोजन 4 नवंबर, 2026 को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा मेसर्स ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रम स

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
शहरी झील के किनारे बातचीत करते दो स्थानीय निवासी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यराज्य

ट्राई ने महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 में महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इसका उद्देश्य सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं को जानकारी देना है। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक सम

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
ग्राम स्तरीय सेवा केंद्र का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्यराज्य

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में गर्भावस्था के दौरान उपचार या प्रसव के समय सात महीनों में 24 महिलाओं की कथित मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान गर्भावस्था के उपचार या प्रसव के समय 24 महिलाओं की मौत होने संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट में सामने आई है। सबसे अधिक आठ मौतें राजापुर क्षेत्र में दर्ज की गईं, जबकि लोनी और भोजपुर में पांच-पांच महिलाओ

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

    →
  2. 02

    रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

    रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

    →
  3. 03

    ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

    →
  4. 04

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य के गृह विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीमावर्त

    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा; “उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। @VPIndia @CPR_VP” Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https:

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।