रोज़गार

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) और सैमसंग इंडिया ने कौशल विकास और युवाओं की रोजगार क्षमता को मजबूत करने के लिए साझेदारी की है

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए एमएसएमई मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त डॉ. रजनीश की उपस्थिति में सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन शुरुआती तौर पर 3 वर्षों के लिए वैध होगा और देश भर के 15 एमएसएमई टे

कार्यालय काउंटर पर फाइल सौंपती महिला पेशेवर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक एआई चित्र · वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए एमएसएमई मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त डॉ. रजनीश की उपस्थिति में सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ज्ञापन शुरुआती तौर पर 3 वर्षों के लिए वैध होगा और देश भर के 15 एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर्स (TCs) में लागू किया जाएगा।

15 एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र

क्रम संख्या No. | एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र | क्रम संख्या | एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र

1. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल टूल रूम), लुधियाना, पंजाब | 9. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टूल डिज़ाइन), चेन्नई, तमिलनाडु

2. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टूल डिज़ाइन), हैदराबाद, तेलंगाना | 10. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (IDTR), जमशेदपुर एक्सटेंशन सेंटर, Br. एमएसएमई-DFO, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

3. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर), कोलकाता, पश्चिम बंगाल | 11. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (इंडो डेनिश टूल रूम), जमशेदपुर, झारखंड

4. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर), भुवनेश्वर, ओडिशा | 12. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (IDEMI मुंबई), एक्सटेंशन सेंटर, बेंगलुरु, कर्नाटक

5. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (इंडो जर्मन टूल रूम), अहमदाबाद, गुजरात | 13. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश

6. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (इंस्टीट्यूट फॉर डिज़ाइन ऑफ़ इलेक्ट्रिकल मेज़रिंग इंस्ट्रूमेंट्स), मुंबई, महाराष्ट्र | 14. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, बद्दी, हिमाचल प्रदेश

7. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (इंडो जर्मन टूल रूम), औरंगाबाद, महाराष्ट्र | 15. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, कानपुर, उत्तर प्रदेश

8. | एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (ESTC), रामनगर एक्सटेंशन सेंटर, दिल्ली | |

समझौता ज्ञापन के उद्देश्य:-

· इस सहयोग के तहत, संबंधित प्रौद्योगिकी केंद्रों (TCs) द्वारा चिन्हित केंद्रों पर स्थापित अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन, घरेलू उपकरण (होम एप्लायंसेज), इंस्टॉलेशन, सर्विसिंग और मरम्मत के क्षेत्रों में राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (NSQF)-अनुपालन और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

· प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैमसंग विशेष प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (ToT), तकनीकी सहायता और निरंतर हैंडहोल्डिंग (मार्गदर्शन एवं सहायता) प्रदान करेगा।

· यह पहल युवाओं को व्यावहारिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग), उद्योग का अनुभव (इंडस्ट्री एक्सपोजर), करियर परामर्श, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सहायता प्रदान करेगी। सफल प्रशिक्षुओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹12,000/माह के वजीफे (स्टाइपेंड) के साथ तीन महीने की इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी। पात्र महिला और दिव्यांगजन प्रशिक्षुओं को छात्रवृत्ति के माध्यम से भी सहायता दी जाएगी, साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के लिए योग्यता-आधारित पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

· यह कार्यक्रम शुरुआती पहले वर्ष में 1,600 प्रशिक्षुओं को लक्षित करेगा, जिसमें आगामी वर्षों में क्रमिक वृद्धि की जाएगी।

· कुशल और उद्योग के लिए तैयार मानव संसाधन का एक समूह (पूल) तैयार करने के अलावा, यह सहयोग उद्योग-संस्थान संबंधों को मजबूत करेगा तथा उद्योगों/एमएसएमई (एमएसएमईs) को, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण सेवा क्षेत्रों में कुशल कार्यबल और तकनीकी क्षमताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता प्रदान करेगा।

***

पीके/केसी/आरटी/वीएस/डीए


ये खबरें भी पढ़िए

मिट्टी के तीन काम के नमूने और व्यक्तिगत भूमिका के छोटे नोट · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यरोज़गार

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसके माध्यम से मंत्रालय ने प्रशासनिक कार्यकुशलता, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं बेहतर जनसेवा वितरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है। इस अभियान में मंत्रालय और पूरे देश में स्थित उससे जुड़े, अधीनस्थ एवं स्वायत्त संगठनों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। मुख्य उपलब्धियां 1. लंबित मामलों का निपटारा: मंत्रालय और उससे जुड़े संगठ

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
मशीन के हिस्से समझाता मार्गदर्शक और महिला अप्रेंटिस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यरोज़गार

पीएम-सेतु, उद्योग नेतृत्व वाले आईटीआई परिवर्तन के माध्यम से पूर्वोत्तर के कौशल इकोसिस्टम को सुदृढ़ करेगा; पर्यटन और आतिथ्य की वैश्विक रोजगार के अवसरों के लिए प्रमुख क्षेत्रों के रूप में पहचान की गई

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने गुवाहाटी में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के साथ अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता और पीएम-सेतु के लिए कौशल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम केंद्र और असम सरकारों, उद्योग हितधारकों और कौशल इकोसिस्टम के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को पूर्वोत्तर के कौशल अवसंरचना को मजबूत करने, अपने युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों का विस्तार करने और प

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
छोटे शहर के कार्यस्थल में लैपटॉप पर काम करती युवती · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यएआई · सांकेतिकरोज़गार · संपादकीय

दूरस्थ काम के लिए छोटे शहर का भरोसेमंद साझा स्थान जरूरी है

छोटे शहर में दूरस्थ काम के अवसर के लिए आकर्षक कार्यस्थल से अधिक नियमित सुविधा, स्पष्ट संचालन और स्थानीय पेशेवर समुदाय जरूरी हैं।

राष्ट्रीय हेडलाइंस संपादकीय डेस्क · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और निवेश को आकर्षित करना है। अनुसंधान वित्तपोषण, विशेष संस्थान और कौशल विकास उन्नत अनुप्रयोगों के लिए विशेषज्ञता का निर्माण कर रहे हैं। गुणवत्ता मानक और कार्यस्थल सुरक्षा उपाय जिम्मेदार औद्योगिक प

    →
  2. 02

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और "युवा रक्षा" मिशन के माध्यम से "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चित्र: ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में आयोजित 77वें सीबीएन स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम उप नारकोटिक्स कमिश्नर ने स्वागत भाषण में कहा क

    →
  3. 03

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित

    →
  4. 04

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

    श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने की उनकी क्षमता को मजबूत किया है। उनका अनुभव उन स्वच्छता कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा, सुरक्षा संबंधी जागरूकता और सहायता उपलब्ध कराने के महत्व को दर्शाता है, जिनकी सेवाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 60 वर्ष की

    →
  5. 05

    केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

    भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के लिए “सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सेमीकॉन 2.0– वेब एप्लिकेशन पोर्टल” लॉन्च किया। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के अंतर्ग

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।