रोज़गार

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसके माध्यम से मंत्रालय ने प्रशासनिक कार्यकुशलता, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं बेहतर जनसेवा वितरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है। इस अभियान में मंत्रालय और पूरे देश में स्थित उससे जुड़े, अधीनस्थ एवं स्वायत्त संगठनों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। मुख्य उपलब्धियां 1. लंबित मामलों का निपटारा: मंत्रालय और उससे जुड़े संगठ

मिट्टी के तीन काम के नमूने और व्यक्तिगत भूमिका के छोटे नोट · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसके माध्यम से मंत्रालय ने प्रशासनिक कार्यकुशलता, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं बेहतर जनसेवा वितरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है। इस अभियान में मंत्रालय और पूरे देश में स्थित उससे जुड़े, अधीनस्थ एवं स्वायत्त संगठनों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

मुख्य उपलब्धियां

1. लंबित मामलों का निपटारा: मंत्रालय और उससे जुड़े संगठनों ने 2,07,000 के लक्ष्य के मुकाबले 2,42,042 जन शिकायतों का निपटारा किया जो निर्धारित लक्ष्य का 116.93% है यानी लक्ष्य से 16.93% ज्यादा। इसी प्रकार, 5,758 के लक्ष्य के मुकाबले 11,001 पीजी अपीलों का निपटारा किया गया जो निर्धारित लक्ष्य का 191.06% (लक्ष्य से 91.06% अधिक) है; जबकि 807 के लक्ष्य के मुकाबले 844 पीएमओ संदर्भों का निपटारा किया गया, जो निर्धारित लक्ष्य का 104.58% (लक्ष्य से 4.58% अधिक) है।

2. कुशल फ़ाइल प्रबंधन: दो लाख से अधिक भौतिक फ़ाइलों की समीक्षा की गई जिसके बाद 98,500 फ़ाइलों को हटा दिया गया। इसके अलावा, 41,180 के लक्ष्य के मुकाबले 70,191 ई-फ़ाइलों की समीक्षा की गई, जो लक्ष्य का 170.45% (लक्ष्य से 70.45% अधिक) है । कुल 14,589 ई-फ़ाइलों को बंद किया गया जिससे रिकॉर्ड प्रबंधन एवं प्रशासनिक कार्यक्षमता मजबूत हुई।

3. जगह का बेहतर उपयोग: लगभग 2,18,106 वर्ग फुट ऑफिस एवं बाहरी जगह को फिर से वापस लिया गया तथा व्यवस्थित एवं सुंदर बनाया गया, जिससे काम का माहौल अधिक साफ-सुथरा एवं उत्पादक बना।

4. राजस्व सृजन: कबाड़ और बेकार हो चुकी सामग्रियों को बेचने से 49,48,896 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो सका।

5. स्वच्छता एवं पर्यावरण सुधार: 2,700 से अधिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए जिससे साफ-सफाई और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा मिला।

विशेष एक-दिवसीय कार्यक्रम एवं आउटरीच गतिविधियां

इस अभियान के अंतर्गत, मंत्रालय ने 09 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में अपने सभी संबद्ध, अधीनस्थ एवं स्वायत्त कार्यालयों में एक विशेष 'एक-दिवसीय कार्यक्रम' आयोजित किया। इन गतिविधियों में बड़े पैमाने पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान, पुराने एवं बेकार रिकॉर्ड को हटाना, तथा जनता की शिकायतों का निवारण करना शामिल था। इस पहल के भाग के रूप में, मंत्रालय द्वारा दांतों एवं आंखों की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया।

मंत्रालय में विभिन्न स्तरों पर अभियान की प्रगति की नियमित निगरानी की गई। सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े पैमाने पर शपथ लेने के कार्यक्रम एवं जागरूकता संबंधी अन्य पहलें भी आयोजित की गईं।

विशेष अभियान 6 की सफल समाप्ति मंत्रालय की सुशासन, कुशल प्रशासन, कर्मचारियों की भलाई और नागरिक-केंद्रित सेवा प्रदान करने के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

****

पीके/केसी/आरटी/एके


ये खबरें भी पढ़िए

कार्यालय काउंटर पर फाइल सौंपती महिला पेशेवर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यरोज़गार

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) और सैमसंग इंडिया ने कौशल विकास और युवाओं की रोजगार क्षमता को मजबूत करने के लिए साझेदारी की है

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए एमएसएमई मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त डॉ. रजनीश की उपस्थिति में सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन शुरुआती तौर पर 3 वर्षों के लिए वैध होगा और देश भर के 15 एमएसएमई टे

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
मशीन के हिस्से समझाता मार्गदर्शक और महिला अप्रेंटिस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यरोज़गार

पीएम-सेतु, उद्योग नेतृत्व वाले आईटीआई परिवर्तन के माध्यम से पूर्वोत्तर के कौशल इकोसिस्टम को सुदृढ़ करेगा; पर्यटन और आतिथ्य की वैश्विक रोजगार के अवसरों के लिए प्रमुख क्षेत्रों के रूप में पहचान की गई

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने गुवाहाटी में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के साथ अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता और पीएम-सेतु के लिए कौशल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम केंद्र और असम सरकारों, उद्योग हितधारकों और कौशल इकोसिस्टम के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को पूर्वोत्तर के कौशल अवसंरचना को मजबूत करने, अपने युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों का विस्तार करने और प

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
छोटे शहर के कार्यस्थल में लैपटॉप पर काम करती युवती · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यएआई · सांकेतिकरोज़गार · संपादकीय

दूरस्थ काम के लिए छोटे शहर का भरोसेमंद साझा स्थान जरूरी है

छोटे शहर में दूरस्थ काम के अवसर के लिए आकर्षक कार्यस्थल से अधिक नियमित सुविधा, स्पष्ट संचालन और स्थानीय पेशेवर समुदाय जरूरी हैं।

राष्ट्रीय हेडलाइंस संपादकीय डेस्क · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

    →
  2. 02

    रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

    रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की,

    →
  3. 03

    ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

    →
  4. 04

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य के गृह विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीमावर्त

    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा; “उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। @VPIndia @CPR_VP” Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https:

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।