भारत

भारत-म्यांमार प्रथम द्विपक्षीय त्रि-सेना एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ चेन्नई में संपन्न

भारत और म्यांमार के रक्षा बलों के बीच 5 और 6 नवंबर, 2026 को आयोजित प्रथम द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास ‘राहत मित्र’ का चेन्नई में सफलतापूर्वक समापन हुआ। दो दिवसीय इस अभ्यास में भारतीय नौसेना, भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना के कर्मियों के साथ म्यांमार रक्षा बलों के एक दल ने भाग लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य परिचालनात्मक अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना, समन्वय में सुधार करना

पुस्तकालय की सहायक अधूरा सदस्यता फॉर्म और जारी कार्ड अलग रखकर आगंतुक को प्रक्रिया समझाती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

भारत और म्यांमार के रक्षा बलों के बीच 5 और 6 नवंबर, 2026 को आयोजित प्रथम द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास ‘राहत मित्र’ का चेन्नई में सफलतापूर्वक समापन हुआ। दो दिवसीय इस अभ्यास में भारतीय नौसेना, भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना के कर्मियों के साथ म्यांमार रक्षा बलों के एक दल ने भाग लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य परिचालनात्मक अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना, समन्वय में सुधार करना तथा आपदा प्रतिक्रिया अभियानों में बेहतर कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना था।

अभ्यास की शुरुआत संयुक्त योजना निर्माण और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत क्षमताओं से परिचित कराने पर केंद्रित रही। एक भीषण चक्रवात की स्थिति पर आधारित टेबल-टॉप अभ्यास के माध्यम से समन्वित प्रतिक्रिया तंत्र और संयुक्त आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल पर चर्चा की गई। भाग लेने वाले दलों ने भारतीय थल सेना द्वारा बाधाओं को हटाने और पुल निर्माण की क्षमताओं का प्रदर्शन भी देखा। उन्होंने भारतीय नौसेना की पोत आधारित मानवीय सहायता एवं आपदा राहत क्षमताओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए आईएनएस सुकन्या का दौरा किया।

भाग लेने वाले दलों ने दूसरे दिन भारतीय रक्षा बलों की बहु-क्षेत्रीय मानवीय सहायता एवं आपदा राहत क्षमताओं का प्रदर्शन देखा। इसमें समुद्री, थल और वायु क्षेत्रों में समन्वित प्रतिक्रिया तंत्र को प्रदर्शित किया गया। आईएनएस अड्यार और चेन्नई स्थित संचार नेटवर्क केंद्र ने आपातकालीन परिस्थितियों में कमान एवं नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए तटीय आपदा प्रतिक्रिया व्यवस्थाओं और संचार अवसंरचना का प्रदर्शन किया। सैन्य अस्पताल, चेन्नई ने क्षेत्र चिकित्सा तथा आपदा राहत शिविरों के समन्वित प्रबंधन की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।

भारतीय नौसेना की बाढ़ राहत टीमों (एफआरटी) ने बाढ़ राहत अभियानों के लिए विशेष उपकरणों और क्षमताओं का प्रदर्शन किया। समुद्री खोज एवं बचाव (एसएआर) क्षमताओं का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें चेतक हेलीकॉप्टर और आईएनएस बितरा ने समन्वित युद्धाभ्यास में भाग लिया। भारतीय वायु सेना ने हताहतों को सुरक्षित निकालने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान म्यांमार के प्रतिनिधिमंडल के कमोडोर आंग न्यांग विन और दो अन्य अधिकारी हवाई अभियान के दौरान भारतीय वायु सेना के एएलएच हेलीकॉप्टर में सवार रहे।

अभ्यास ‘राहत मित्र’ ने दोनों देशों के रक्षा बलों को अपने परिचालन अनुभव साझा करने, सर्वश्रेष्‍ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान करने तथा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियानों की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में आपसी समझ को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। इस अभ्यास के माध्यम से दोनों देशों को एक-दूसरे की क्षमताओं और प्रक्रियाओं से परिचित होने का अवसर भी मिला, जिससे आपदा प्रतिक्रिया अभियानों के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

इस प्रथम अभ्यास का सफल समापन भारत और म्यांमार की द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने तथा आपदा प्रतिक्रिया के लिए सामूहिक तैयारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह क्षेत्रीय स्थिरता, समुद्री सहयोग और प्रभावी मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) में योगदान देने के दोनों देशों के साझा संकल्प को भी रेखांकित करता है।

***

पीके/केसी/आरटी/एचएन/ओपी


ये खबरें भी पढ़िए

An Indian man in his fifties obtains the library's original membership instructions directly from the librarian at the registration desk. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

प्रधानमंत्री ने निष्पक्षता, निस्वार्थता और न्याय के गुणों पर बल देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है जिसमें सच्चे नेक लोगों के गुणों के बारे में बताया गया है। यह श्लोक सभी जीवों के साथ बराबरी का व्यवहार करने, व्यक्तिगत इच्छाओं एवं गुस्से से बचने और न्याय के रास्ते से कभी न भटकने पर ज़ोर देता है। श्री मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए एक्स पर लिखा; “समाः सर्वेषु भूतेषु कामक्रोधविवर्जिताः। न्यायमार्गं न मुञ्चन्ति ते वै सत्पु

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
Two different adult Indian library members explain their different experiences to a service-desk facilitator: an older Sikh man holds a receipt, while a woman in a plain mustard sari shows an application folder. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के सभी लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक विरासत और अद्भूत प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपने मनोरम पहाड़ी नज़ारों, पवित्र नदियों, पावन चार धाम और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। श्री मोदी ने कहा कि अपने मेहनती, प्रतिभाशाली

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पुस्तकालय की सहायक अधूरा सदस्यता फॉर्म और जारी कार्ड अलग रखकर आगंतुक को प्रक्रिया समझाती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यभारत

प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद एवं उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद एवं उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें दिवाली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा; “पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी एवं उनके परिवार से मुलाकात की। उन्हें दिवाली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। @ramnathkovind” Met former President Shri Ram Nath Kovind Ji and his family. Wished them

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    1,364 एंटी-कैंसर फ़ॉर्मूलेशन की बदली हुई कीमत आज से लागू हो गई हैं

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के अंतर्गत आने वाले 'राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण' (एनपीपीए) ने 137 कैंसर-रोधी दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय कर दी है। यह कदम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा 17 अक्टूबर, 2026 को गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर उठाया गया है। इन दवाओं की

    →
  2. 02

    भारत-म्यांमार प्रथम द्विपक्षीय त्रि-सेना एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ चेन्नई में संपन्न

    भारत और म्यांमार के रक्षा बलों के बीच 5 और 6 नवंबर, 2026 को आयोजित प्रथम द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास ‘राहत मित्र’ का चेन्नई में सफलतापूर्वक समापन हुआ। दो दिवसीय इस अभ्यास में भारतीय नौसेना, भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना के कर्मियों के साथ म्यांमार रक्षा बलों के एक दल ने भाग लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य परिचालनात्मक अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना, समन्वय में सुधार करना

    →
  3. 03

    प्रधानमंत्री ने निष्पक्षता, निस्वार्थता और न्याय के गुणों पर बल देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है जिसमें सच्चे नेक लोगों के गुणों के बारे में बताया गया है। यह श्लोक सभी जीवों के साथ बराबरी का व्यवहार करने, व्यक्तिगत इच्छाओं एवं गुस्से से बचने और न्याय के रास्ते से कभी न भटकने पर ज़ोर देता है। श्री मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए एक्स पर लिखा; “समाः सर्वेषु भूतेषु कामक्रोधविवर्जिताः। न्यायमार्गं न मुञ्चन्ति ते वै सत्पु

    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के सभी लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक विरासत और अद्भूत प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपने मनोरम पहाड़ी नज़ारों, पवित्र नदियों, पावन चार धाम और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। श्री मोदी ने कहा कि अपने मेहनती, प्रतिभाशाली

    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद एवं उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद एवं उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें दिवाली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा; “पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी एवं उनके परिवार से मुलाकात की। उन्हें दिवाली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। @ramnathkovind” Met former President Shri Ram Nath Kovind Ji and his family. Wished them

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।