राजनीति

लोकसभा अध्यक्ष ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएँ दीं

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने दीपावली गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा:“खुशियों के महापर्व दीपावली पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आपको धनतेरस, छोटी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी अनेक शुभकामनाएं देता हूँ। दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियाँ मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में आशा, विश्वास और खुशियों का प्रकाश भरने का अवसर भी है। ज

A journalist takes notes while a fictional local speaker addresses a civic meeting. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने दीपावली गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएँ दी हैं।

अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा:“खुशियों के महापर्व दीपावली पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

आपको धनतेरस, छोटी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी अनेक शुभकामनाएं देता हूँ।

दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियाँ मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में आशा, विश्वास और खुशियों का प्रकाश भरने का अवसर भी है।

जिस तरह एक दीपक स्वयं जलकर चारों ओर उजाला फैलाता है, उसी तरह हम भी अपने जीवन में ऐसा प्रयास करें कि हमारी खुशियों से दूसरों के जीवन में भी खुशहाली आए।

हम अपने परिवार के साथ-साथ उन लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान लाने का संकल्प लें, जो अभावों के कारण त्योहार की खुशियों से दूर रह जाते हैं।

जरूरतमंदों की मदद करें, उनके साथ खुशियाँ बाँटें और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा एक-दूसरे के प्रति सहयोग को बढ़ावा दें।

हमारी दीपावली तभी सार्थक होगी, जब हमारे आसपास कोई भी व्यक्ति खुद को अकेला या उपेक्षित महसूस न करे।

इस पावन अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हमारे वीर जवानों, देश का अन्न भंडार भरने वाले किसान भाइयों, राष्ट्र निर्माण में जुटे श्रमिकों, उद्यमियों, व्यापारियों और सभी देशवासियों को विशेष शुभकामनाएँ।

माँ लक्ष्मी की कृपा से हर घर में सुख-समृद्धि आए, किसानों के जीवन में खुशहाली हो, युवाओं को नए अवसर मिलें, व्यापार और उद्योग आगे बढ़ें तथा हमारा भारत आर्थिक और सामाजिक रूप से निरंतर सशक्त और समृद्ध बने।

आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।“

***

AM


ये खबरें भी पढ़िए

सहकारी कामकाज की योजना पर चर्चा करते सदस्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यराजनीति

लोक सभा अध्यक्ष ने संसद की तर्ज पर राज्य विधानमंडलों के लिए डिजिटल ऑडिट मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म विकसित करने का आह्वान किया

संसद तथा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के दो दिवसीय सम्मेलन के आज तिरुवनंतपुरम में सम्पन्न होने पर समापन संबोधन देते हुए लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने विधायी समितियों के कामकाज में प्रौद्योगिकी के अधिकाधिक समावेश का आह्वान किया। संसद की समितियों के लिए उपलब्ध प्लेटफॉर्म की तर्ज पर राज्य विधानमंडलों के लिए एक डिजिटल ऑडिट मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म विकसित

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 13 मिनट पढ़ें
मूल स्थिति देखकर दावे की जाँच करता पत्रकार · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्यराजनीति

भारत की संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के सम्मेलन में पारित संकल्प

सम्मेलन के पूर्ण सत्र में ऑडिट, जवाबदेही और सुशासन पर हुई चर्चाओं, तथा लोक लेखा समिति की बदलती भूमिका को ध्यान में रखते हुए, हम निम्नलिखित संकल्प लेते हैं: • सार्वजनिक धन के वितरण की कड़ी जांच करना, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जिस सेवा या उद्देश्य के लिए धन आवंटित किया गया है, वह कानूनी रूप से उसी के लिए उपलब्ध है; इस प्रकार सरकारी खजाने की सुरक्षा करना; • एक डिजिटल पोर्टल बनाकर संसद और राज्यों/

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
An Indian adult civic-literacy mentor and two residents compare two printed passages from the same fictional speech at a community center reading table. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यराजनीति

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने भूटान में 108 स्तूपों की स्थापना समारोह में भाग लिया

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने 01 नवंबर 2026 को भूटान के 'गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी' में 108 स्तूपों की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया। इस समारोह में भूटान के महामहिम राजा भी उपस्थित थे। 108 स्तूपों के इस कार्यक्रम में श्री रिजिजू की उपस्थिति, भारत और भूटान के लोगों के बीच साझा आध्यात्मिक व सांस्कृतिक संबंधों और गहरी मित्र

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    1,364 एंटी-कैंसर फ़ॉर्मूलेशन की बदली हुई कीमत आज से लागू हो गई हैं

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के अंतर्गत आने वाले 'राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण' (एनपीपीए) ने 137 कैंसर-रोधी दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय कर दी है। यह कदम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा 17 अक्टूबर, 2026 को गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर उठाया गया है। इन दवाओं की

    →
  2. 02

    भारत-म्यांमार प्रथम द्विपक्षीय त्रि-सेना एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ चेन्नई में संपन्न

    भारत और म्यांमार के रक्षा बलों के बीच 5 और 6 नवंबर, 2026 को आयोजित प्रथम द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास ‘राहत मित्र’ का चेन्नई में सफलतापूर्वक समापन हुआ। दो दिवसीय इस अभ्यास में भारतीय नौसेना, भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना के कर्मियों के साथ म्यांमार रक्षा बलों के एक दल ने भाग लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य परिचालनात्मक अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना, समन्वय में सुधार करना

    →
  3. 03

    प्रधानमंत्री ने निष्पक्षता, निस्वार्थता और न्याय के गुणों पर बल देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है जिसमें सच्चे नेक लोगों के गुणों के बारे में बताया गया है। यह श्लोक सभी जीवों के साथ बराबरी का व्यवहार करने, व्यक्तिगत इच्छाओं एवं गुस्से से बचने और न्याय के रास्ते से कभी न भटकने पर ज़ोर देता है। श्री मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए एक्स पर लिखा; “समाः सर्वेषु भूतेषु कामक्रोधविवर्जिताः। न्यायमार्गं न मुञ्चन्ति ते वै सत्पु

    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के सभी लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक विरासत और अद्भूत प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपने मनोरम पहाड़ी नज़ारों, पवित्र नदियों, पावन चार धाम और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। श्री मोदी ने कहा कि अपने मेहनती, प्रतिभाशाली

    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद एवं उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद एवं उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें दिवाली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा; “पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी एवं उनके परिवार से मुलाकात की। उन्हें दिवाली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। @ramnathkovind” Met former President Shri Ram Nath Kovind Ji and his family. Wished them

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।