तकनीक

रक्षा बलों को उभरते खतरों से निपटने के लिए सर्वोच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखनी चाहिए। इसके लिए सभी क्षेत्रों की स्थिति पर सतत निगरानी, साइबर सुरक्षा और सूचना की विश्वसनीयता एवं अखंडता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाए: बागडोगरा वायुसेना स्टेशन पर रक्षा मंत्री का वक्तव्य

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने उभरते सुरक्षा खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए क्षेत्रीय परिस्थितियों की गहरी समझ, साइबर हमलों से निपटने की क्षमता और सूचना की विश्वसनीयता एवं अखंडता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। पश्चिम बंगाल के बागडोगरा वायुसेना स्टेशन पर 7 नवंबर, 2026 को दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत

भारतीय स्टार्टअप टीम और सहयोग का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय हेडलाइंस · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने उभरते सुरक्षा खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए क्षेत्रीय परिस्थितियों की गहरी समझ, साइबर हमलों से निपटने की क्षमता और सूचना की विश्वसनीयता एवं अखंडता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। पश्चिम बंगाल के बागडोगरा वायुसेना स्टेशन पर 7 नवंबर, 2026 को दीपावली की पूर्व संध्या पर भारतीय वायु सेना के कर्मियों से बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य पहले से कहीं अधिक जटिल हो गया है। युद्ध अब केवल सीमाओं पर होने वाले पारंपरिक संघर्षों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें असममित युद्ध, छद्म युद्ध, साइबर हमले, ड्रोन के झुंड, भ्रामक सूचना प्रवाह और विमर्शों को प्रभावित करने जैसी चुनौतियां भी शामिल हो गई हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा, “अक्सर विरोधी सीधे टकराव से बचते हुए कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करता है। सोशल मीडिया के माध्यम से वह भ्रामक सूचनाएं फैलाकर स्थानीय लोगों और हमारे सैनिकों के मन में संदेह पैदा कर सकता है। ऐसी परिस्थितियों में आपकी भूमिका केवल एक सैनिक तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसका दायरा कहीं अधिक व्यापक हो जाता है।”

श्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा को विशेषकर पूर्वोत्तर क्षेत्र के संदर्भ में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र और देश के सुरक्षा तंत्र की एक अहम कड़ी बताया। उन्होंने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के प्रति रक्षा बलों के जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में तैनात वायु योद्धा पूर्वी इलाकों की सुरक्षा में मजबूत रक्षा कवच की भूमिका निभाते हैं। इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए उनकी सतर्कता और परिचालन तैयारी बेहद महत्वपूर्ण है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि तकनीकी प्रगति के बावजूद अनुशासन और साहस का महत्व हमेशा बना रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि रक्षा बलों के जवानों का आचरण, व्यवहार, भाषा और संयम स्थानीय समुदायों के बीच सेना की छवि निर्धारित करते हैं। इन गुणों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सैनिकों की सराहना करते हुए श्री सिंह ने उनसे विशेष रूप से बागडोगरा और आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय लोगों के साथ अपना जुड़ाव मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता व रक्षा बलों के बीच विश्वास एवं आत्मीयता का रिश्ता और मजबूत होगा। रक्षा मंत्री ने कहा, “आप स्थानीय समुदाय के साथ जितना अधिक जुड़ेंगे, विरोधियों के षड़यंत्र उतने ही कमजोर होते जाएंगे।”

श्री राजनाथ सिंह ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को साकार करने के सरकार के संकल्प को दोहराते हुए ड्रोन, ड्रोन-रोधी प्रणालियों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों के विकास में भारतीय स्टार्टअप्स एवं रक्षा उद्योगों की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने स्वदेशी तकनीकों को अपनाने के लिए रक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि ड्रोन संचालन और साइबर सुरक्षा जैसे उभरते क्षेत्रों में नए कौशल विकसित करना समय की आवश्यकता है। रक्षा मंत्री ने भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए सेना को आधुनिक तकनीकों से लैस करने और उसकी तकनीकी क्षमताओं को निरंतर मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

रक्षा मंत्री ने अग्निवीरों के लिए ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ को कैबिनेट की मंजूरी मिलने का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इस निर्णय से अग्निवीरों को एक बार फिर देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि दो वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने के बाद, इच्छुक अग्निवीरों को निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करने पर नियमित सैनिक के रूप में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। श्री सिंह ने इस निर्णय को अग्निवीरों के लिए दिवाली का विशेष उपहार बताते हुए कहा कि यह रक्षा बलों के जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना के कर्मियों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान अपने परिवारों से दूर रहने के बावजूद वायु योद्धा देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने वायुसेना के कर्मियों के परिवारों के त्याग और योगदान के लिए उनका आभार जताया। साथ ही, उन्होंने कहा कि जहां सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए समर्पित हैं, वहीं पूरा देश उनके परिवारों के साथ खड़ा है और उनकी खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित, वायुसेना स्टेशन बागडोगरा के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर मनीष शर्मा और भारतीय वायु सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

****

पीके/केसी/आरटी/एनके


ये खबरें भी पढ़िए

प्रयोगशाला में उपकरण जाँचते दो तकनीकी शोधकर्ता · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यतकनीक

भारत ने अंतरिक्ष से मलबा हटाने के क्षेत्र में अग्रणी पहल की, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्ष 2030 तक अंतरिक्ष को मलबा-मुक्त बनाने की दृष्टि योजना प्रस्तुत की

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन से हैदराबाद में कॉसमोसर्व स्पेस की बेस-1 सुविधा के उद्घाटन समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष से मलबा हटाने के क्षेत्र में विश्व क

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
A woman waits while checking her phone beside a laptop at a home desk. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यतकनीक

श्री दिनेश वी. गणवीर ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के 55वें महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला; खनिज सुरक्षा, वैज्ञानिक उत्कृष्टता और तकनीकी उन्नति पर ध्यान केंद्रित करने की प्रतिबद्धता दोहराई

श्री दिनेश विठ्ठलराव गणवीर ने खान मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ कार्यालय भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के 55वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। भूवैज्ञानिक जांच, खनिज अन्वेषण, इंजीनियरिंग भूविज्ञान और संस्थागत नेतृत्व के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ श्री दिनेश वी. गणवीर इस पद पर व्यापक वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रशासनिक अनुभव लेकर आए हैं। श्री दिनेश वी. गणवीर ने

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
भारतीय रोबोटिक्स प्रयोगशाला का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्यतकनीक

आदित्य-एल1 पर लगे वीएलईसी से सौर विस्फोट के असमान फैलाव का पता चला है जो अंतरिक्ष के वातावरण पर असर डाल सकता है

भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित सौर वेधशाला आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिकों को सौर विस्फोट या कोरोनल मास इरप्शन (सीएमई) के फैलने के तरीके को समझने और उसके बारे में नई जानकारी पाने में मदद की है। यह अंतरिक्ष के वातावरण के अध्ययन के लिए ज़रूरी हो सकता है और इस तरह हमारे उपग्रहों और संचार नेटवर्क्स पर असर डाल सकता है। सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया आदित्य एल 1 उपग्रह अब सन-अर्थ एल1 पॉइंट पर काम कर रहा है, जि

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान

    →
  2. 02

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य के गृह विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीमावर्त

    →
  3. 03

    प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा; “उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। @VPIndia @CPR_VP” Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https:

    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री ने नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व अंधकार पर विजय पाने के संकल्प का प्रतीक है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रोशनी का यह पर्व पूरे देश को जगमगा देता है और अंधकार पर विजय पाने के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व और आने वाला समय सभी के जीवन में खुशियां, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। श्री मोदी ने कहा कि वे दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं और पिछले वर्षों की तरह, वे देश के बहा

    →
  5. 05

    लोकसभा अध्यक्ष ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएँ दीं

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने दीपावली गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा:“खुशियों के महापर्व दीपावली पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आपको धनतेरस, छोटी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी अनेक शुभकामनाएं देता हूँ। दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियाँ मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में आशा, विश्वास और खुशियों का प्रकाश भरने का अवसर भी है। ज

    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।